पंतनगर विवि प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, मास्टर्स में नेहा और एमसीए में सूरज रहे अव्वल
- फूड टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस और एमसीए में तीनों टॉपर हल्द्वानी के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मार्स्ट्स, पीएचडी और एमसीए के प्रवेश परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। प्रवेश समिति की बैठक में परीक्षा परिणाम घोषित करने की संस्तुति के बाद कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने प्रवेश परीक्षा परिणामों की घोषणा की। मास्टर्स में फूड टेक्नोलॉजी की नेहा चौबे ने 600 में से 436 अंक प्राप्त कर टॉप किया। एमसीए में सूरज बोरा ने 317 अंक प्राप्त किए।
संयोजक प्रवेश परीक्षा डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मास्टर्स (फूड टेक्नोलॉजी) में पहले स्थान पर छड़ायल सुयाल (हल्द्वानी) की नेहा चौबे रहीं। नोएडा के विनय बलौदी 417 अंकों के साथ दूसरे और देहरादून की मनीषा भंडारी 407 अंकों के साथ तीसरे स्थान रहीं।
मास्टर्स (लाइफ साइंस) में दमुआढूंगा (हल्द्वानी) के देवेश कुमार गौतम ने 381 और जबलपुर मध्यप्रदेश की आस्था बलौदी ने 371 अंक प्राप्त किए। इसी तरह एमसीए में हल्द्वानी के सूरज बोरा ने सर्वाधिक 317 अंक हासिल किए।
बेड़ीनाग के रोहित कार्की ने 311, काठगोदाम (नैनीताल) के हेम चंद्र सुयाल ने 288 और रामनगर के हर्षित पांडे ने 263 एवं पीलीभीत के ईशान शंखधर ने 257 अंक हासिल किए। पंतनगर और देहरादून केंद्रों पर आयोजित मास्टर्स प्रवेश परीक्षा में 1234 अभ्यर्थी में से 849, एमसीए में 199 में से 111 और पीएचडी के लिए 1106 में से 632 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
मास्टर्स की 257, पीएचडी 164 और एमसीए की 24 सीटों पर हुई प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मास्टर्स के लिए कुल 257 सीटें हैं। इनमें 163 सामान्य, 36 ओबीसी, 48 एससी और 10 एसटी, एमसीए में कुल 24 सीटें, जिनमें आठ सीटें सामान्य, दो ओबीसी, दो एससी और 12 सीटें अन्य प्रदेशों के लिए आरक्षित हैं।
इसके अलावा पीएचडी के लिए कुल 164 सीटों में से 103 सामान्य वर्ग, 23 ओबीसी, 31 एससी और सात सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। 28 सीटें अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।