पंतनगर विवि: चौथी बार बढ़ी प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
- छह-सात जून को होने वाली विवि की प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला विवि की एडमिशन कमेटी की बैठक में लिया गया। जिसका विवि प्रबंध समिति की बैठक में समिति के चेयरमैन कुलपति द्वारा अनुमोदित किया गया।
देश व प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में प्रवेश फार्म जमा करने की तिथि को चौथी बार आगे बढ़ाया गया है। पूर्व निर्धारित तिथि छह-सात जून को होने वाली विवि की प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तिथि 10 अप्रैल व हार्ड कॉपी जमा करने की 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। 24 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन के दौरान इसको 30 अप्रैल व 10 मई, फिर 25 मई व 31 मई तथा अब 15 जून व 25 जून कर दिया गया है।
एडमिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण अभी तक केवल 9 हजार छात्रों के फार्म जमा हो पाए हैं, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या 15-16 हजार के आसपास रहती थी। डॉ. कुमार ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह यानि 6-7 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा को इस बार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जिसका बाद में विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप द्वारा इसको अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी लॉकडाउन के चलते अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश फार्म को ऑनलाइन जमा करने में परेशानियां हो रही हैं। जिस वजह से प्रवेश परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने पर विचार किया गया।
मेरिट से प्रवेश देने पर भी हो सकता है विचार
एडमिशन कोआर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के प्रवासी देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते देश की स्थिति अभी सामान्य नहीं है। इस कारण साइबर कैफे आदि बंद होने के कारण अभ्यर्थी अभी तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं।
विवि प्रबंधन की कोशिश है कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने से वंचित न रह जाए। आईसीएआर ने भी मेरिट के आधार पर प्रवेश देने के कुछ संकेत दिए हैं। साथ ही कहा कि अभी तक सीबीएसई व अन्य बोर्डों की परीक्षाएं पूरी नहीं हुई हैं, फिर इनके परीक्षा परिणाम आने में भी वक्त लगेगा। इस कारण यह कहना जल्दबाजी होगी कि प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा या प्रवेश परीक्षा के माध्यम से।
अभी हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं, विवि भी अगस्त-सितंबर तक ही खुलने के आसार नजर आ रहे हैं। तब तक विवि इस दिशा में अपनी पूरी तैयारी कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी गाइडलाइन होगी उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा।