फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pantnagar University : Entrance Exam 2020 Form submission Last date extended till 15th june

पंतनगर विवि: चौथी बार बढ़ी प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 26 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 May 2020 01:30 AM IST
सार

  • छह-सात जून को होने वाली विवि की प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया

विज्ञापन
Pantnagar University : Entrance Exam 2020 Form submission Last date extended till 15th june
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला विवि की एडमिशन कमेटी की बैठक में लिया गया। जिसका विवि प्रबंध समिति की बैठक में समिति के चेयरमैन कुलपति द्वारा अनुमोदित किया गया।

विज्ञापन


 देश व प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में प्रवेश फार्म जमा करने की तिथि को चौथी बार आगे बढ़ाया गया है। पूर्व निर्धारित तिथि छह-सात जून को होने वाली विवि की प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तिथि 10 अप्रैल व हार्ड कॉपी जमा करने की 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। 24 मार्च से लागू  हुए लॉकडाउन के दौरान इसको 30 अप्रैल व 10 मई, फिर 25 मई व 31 मई तथा अब 15 जून व 25 जून कर दिया गया है।
विज्ञापन



एडमिशन कोऑर्डिनेटर  डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण अभी तक केवल 9 हजार छात्रों के फार्म जमा हो पाए हैं, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या 15-16  हजार के आसपास रहती थी। डॉ. कुमार ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह यानि 6-7 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा को इस बार को फिलहाल  स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका बाद में विवि के  कुलपति डॉ. तेज प्रताप द्वारा इसको अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी लॉकडाउन के चलते अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश फार्म को ऑनलाइन  जमा करने में परेशानियां हो रही हैं। जिस वजह से प्रवेश परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने पर विचार किया गया।

मेरिट से प्रवेश देने पर भी हो सकता है विचार

एडमिशन कोआर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के प्रवासी देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते देश की स्थिति अभी सामान्य नहीं है। इस कारण साइबर कैफे आदि बंद होने के कारण अभ्यर्थी अभी तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं।

विवि प्रबंधन की कोशिश है कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने से वंचित न रह जाए। आईसीएआर ने भी मेरिट के आधार पर प्रवेश देने के कुछ संकेत दिए हैं। साथ ही कहा कि अभी तक सीबीएसई व अन्य बोर्डों की परीक्षाएं पूरी नहीं हुई हैं, फिर इनके परीक्षा परिणाम आने में भी वक्त लगेगा। इस कारण यह कहना जल्दबाजी होगी कि प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा या प्रवेश परीक्षा के माध्यम से।

अभी हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं, विवि भी अगस्त-सितंबर तक ही खुलने के आसार नजर आ रहे हैं। तब तक विवि इस  दिशा में अपनी पूरी तैयारी कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी गाइडलाइन होगी उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed