फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online training of trainee IAS officers.

आईजीएनएफए में आईएफ़एस अफसरों की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू , वन पर्यावरण मंत्रालय ने ट्रेनिंग को दी हरी झंडी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Online training of trainee IAS officers.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून । इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी में कोरोना संक्रमित तीनों आईएफएस अफसरों के पूरी तरह स्वस्थ होने और बाकू अधिकारियों का 28 दिन का क्वारन्टीन समाप्त होने के बाद नए सिरे से ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है । केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद एकेडमी के अधिकारियों ने सभी अफसरों की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू कर दी है । एकेडमी के अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन ट्रेनिंग में फिलहाल डीओपीटी की ओर से तैयार किए गए इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग यानी आइगोट का इस्तेमाल किया जा रहा है । इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि अब जबकि स्पेन गए 28 अफसरों के बैच का क्वारन्टीन समाप्त हो गया है तो उनकी नए सिरे से ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है । हालांकि बीमारी से बचने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठाए गए हैं। बता दे कि एकेडमी के 78 अधिकारियों के बैच में से 28 अफसरों को ट्रेनिंग के लिए स्पेन भेजा गया था लेकिन स्पेन से लौटने के बाद तीन अफसरों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था। जिनका दून अस्पताल में इलाज कराया गया था । आईएफएस अफसरों को कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद मंत्रालय ने सभी प्रकार के ट्रेनिंग पर रोक लगा दी थी । लेकिन अब जबकि सभी अधिकारी पूरी तरह स्वस्थ हैं तो मंत्रालय ने नए सिरे से ट्रेनिंग शुरू करने की बात कही है ।लेकिन फिलहाल ऑनलाइन ट्रेनिंग पर जोर दिया जा रहा है ।फील्ड ट्रेनिंग पर अभी भी तमाम रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed