{"_id":"5c419321bdec224e4507dc2e","slug":"online-mark-sheet-in-kumaun-university-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट देने की तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कुमाऊं विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट देने की तैयारी
Fri, 18 Jan 2019 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
सुमित जोशी, अमर उजाला, नैनीताल
सुमित जोशी, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत विवि की वेबसाइट पर एक क्लिक कर सेमेस्टर परीक्षा की मार्कशीट प्राप्त हो जाएगी। विवि अंतिम सेमेस्टर में पूरे कोर्स का मूल लेखाजोखा ट्रांसक्रिप्ट मार्कशीट के रूप में देगा। हालांकि, ये व्यवस्था नए सेमेस्टर के विद्यार्थियों पर लागू होगी।
विज्ञापन
बीते दो वर्षों में विवि ने प्रवेश से लेकर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। दरअसल, कुमाऊं विवि अब तक सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर के अनुसार परीक्षाओं की मूल मार्कशीट विद्यार्थियों को देता रहा है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर परीक्षा की मूल मार्कशीट नहीं दी जाएगी, बल्कि विद्यार्थी मार्कशीट को विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना अनुक्रमांक दर्ज करना होगा, इससे मार्कशीट का प्रिंट प्राप्त हो पाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन मार्कशीट के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रवेश ले सकेंगे, जिसे कॉलेज विवि की वेबसाइट से सत्यापित कर सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में विद्यार्थी को ट्रांसक्रिप्ट के रूप में मार्कशीट मूल रूप से दी जाएगी। इस ट्रांसक्रिप्ट मार्कशीट में विद्यार्थी के सभी सेमेस्टरों के अंक दर्ज होंगे। उधर, विवि प्रशासन की ओर से इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नहीं काटने पड़ेंगे विवि के चक्कर
इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विद्यार्थी कहीं से भी विवि के वेबसाइट पर विजिट कर मार्कशीट प्राप्त कर सकेगा।
सत्यापन के लिए कॉलेजों को दी जाएगी टीआर
ऑनलाइन मार्कशीट में कोई फर्जीवाड़ा न हो, इसे भी विवि ने भी गंभीरता से लिया है। विद्यार्थियों की ओर से दी जाने वाली मार्कशीट के प्रिंट को कॉलेज विवि की वेबसाइट से जांच सकेंगे। विवि कॉलेजों को विद्यार्थियों की टीआर की कॉपी भी उपलब्ध कराएगा।
कई बार मार्कशीट नहीं मिलने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है, इस कारण ऑनलाइन और ट्रांसक्रिप्ट मार्कशीट जारी करने का फैसला लिया गया है। इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी।
- प्रो.डीके नौडियाल, कुलपति कुमाऊं विवि
ऑनलाइन और ट्रांसक्रिप्ट मार्कशीट को लेकर कवायद की जा रही है। यह नई व्यवस्था प्रथम सेमेस्टर से लागू की जाएगी और उम्मीद है कि अगले सत्र से इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
- प्रो.संजय पंत, मुख्य परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि