फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online Application for pcs j

पीसीएस-जे की तैयारी कर रहें हैं तो न गवाएं मौका, यहां जल्द करें आवेदन

Wed, 15 Mar 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 15 Mar 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Online Application for pcs j
- फोटो : demo pic

अगर आप पीसीएस की परीक्षा के ल‌िए तैयारी कर रहे हैं तो आपके ल‌िए सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) के रिक्त आठ पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अंतिम तिथि सात अप्रैल 2017 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश में छह परीक्षा केंद्रों पर कराए जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से इस संबंध वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी पीसीएस-जे के रिक्त आठ पदों पर सात अप्रैैल की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-चलान द्वारा एसबीआई में परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित अभ्यर्थियों को 150 रुपये और  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को 60 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना है। 


अभ्यर्थियों की आयु की गणना एक जनवरी 2017 से की जाएगी। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रारंभिक परीक्षा 2016 का आयोजन प्रदेश में छह परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। देहरादून और हल्द्वानी में एक-एक परीक्षा केंद्र और हरिद्वार में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा मई 2017 में प्रस्तावित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed