{"_id":"58a325044f1c1b564fd845a2","slug":"notice-to-hnbg-university-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की अनुमति से गढ़वाल विवि कुलपति को भेजा जाएगा नोटिस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राष्ट्रपति की अनुमति से गढ़वाल विवि कुलपति को भेजा जाएगा नोटिस
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली(ब्यूरो)
Updated Tue, 14 Feb 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल को कारण बताओ नोटिस देने के लिए विश्वविद्यालय के विजिटर और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विजिटर से नोटिस देने की अनुमति मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, कुलपति प्रो. कौल को नोटिस देने के लिए मंजूरी की फाइल मंत्रालय को मंगलवार को मिल गयी है। कुलपति के खिलाफ शिकायत है कि वे महीने में करीब 20 दिन विश्वविद्यालय आते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्नी के कार्यरत होने के कारण उनका दिल्ली में प्रवास ज्यादा होता है, जबकि ओएसडी पद पर बैठा व्यक्ति उनकी अनुपस्थिति में विश्वविद्यालय चला रहा है। इसके अलावा सरकारी पैसे का दुरुपयोग, शिक्षकों की भर्ती समेत कई अन्य अनियमितताओं की शिकायतें भी विश्वविद्यालय के कर्मियों ने मंत्रालय को दी थीं।
विज्ञापन