फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no implementation of social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन, गंभीर होंगे परिणाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
no implementation of social distancing
ब्रहमपुरी में राशन लेने को लोगों की लगी भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन, गंभीर होंगे परिणाम -कई सरकारी राशन की दुकानों में उमड़ रही भीड़, लाइन में चिपक-चिपककर खड़े हो रहे लोग -कोरोना संक्रमण फैलने की बन रही आशंका, स्थानीय लोग भी जता रहे चिंता, लोग जागरूक न दुकानदार, प्रशासन को सख्ती दिखाने की जरूरत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सरकारी राशन लेने की होड़ में लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं है। सरकारी राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग तो जागरूक हैं नही, वहीं दुकानदार भी गंभीरता नहीं दिखा रहे। जरा सी भी लापरवाही संक्रमण रोकने की मुहिम पर पलीता लगा सकती है। जाहिर है कि प्रशासन को इस दिशा में सख्ती दिखाने की जरूरत है। ब्रहमपुरी, कारगी, मोथरोवाला, खुड़बुड़ा व अन्य क्षेत्रों में सरकारी राशन की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग लाइनों में चिपक-चिपककर खड़े हो रहे हैं। आपस में एक मीटर की दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) नहीं रखी जा रही है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बन रही है। स्थानीय लोग भी इसे लेकर चिंता जता रहे हैं। लोगों को बार-बार समझाने के बाद कोई लाभ नही हो रहा। दुकानदार भी राशन बांटने तक सीमित नजर आ रहे हैं। कई बार पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन चेतावनी भर से ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिल सका है। स्थानीय लोग प्रशासन से सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अन्य दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूकता भी दिखी। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed