उत्तराखंड: एनआईटी में 14 मई से ऑनलाइन शुरू होंगी परीक्षाएं, जून के पहले हफ्ते में आएगा रिजल्ट
- 893 छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी पूरी, ई मेल से भेजेंगे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईटी (उत्तराखंड) का शिक्षण सत्र और परीक्षा कार्यक्रम लगभग तय समय से चल रहा है। एनआईटी में 14 मई से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो आने वाली 22 मई तक चलेंगी। संस्थान के अनुसार, सभी 893 छात्रों (बीटेक, एमटेक और पीएचडी) की ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए ओपन बुक परीक्षा पद्धति अपनाई जा रही है।
कोर्स समन्वयक की ओर से ई-मेल के माध्यम से पंजीकृत परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र (पासवर्ड से सुरक्षित) भेजा जाएगा। जिसे परीक्षार्थी 2 घंटे की अवधि में हल कर उत्तर पुस्तिका को ईमेल के माध्यम से ही संबंधित समन्वयक को भेजेगा। नकल की कोई गुंजाइश न हो, इसलिए परीक्षार्थी पर वेबकैम से नजर रहेगी।
एनआईटी अस्थायी रुप से दो परिसरों में संचालित हो रहा है। एक परिसर श्रीनगर में और दूसरा एनआईटी जयपुर में है। एनआईटी के निदेशक प्रो. एसएल सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी के वजह से बीते मार्च माह से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। बीती 29 अप्रैल तक शत प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है।
जून के पहले सप्ताह में आएगा नतीजे
परीक्षाओं का नतीजा जून प्रथम सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए, ताकि बीटेक और एमटेक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट के माध्यम से मिली नौकरियों की ज्वाइनिंग में कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही बीटेक द्वितीय तृतीय वर्ष के छात्रों का अगले सत्र में पंजीकरण समय पर हो सकेगा।
अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू
एनआईटी उत्तराखंड में अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। निदेशक प्रो. सोनी ने बताया कि इसके लिए इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।