फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NIRF Rankings 2019 uttarakhand universities and Institutions list

एनआईआरएफ रैंकिंग में उत्तराखंड के इन विवि और संस्थानों ने बनाई जगह, पढ़िए पूरी लिस्ट

Tue, 09 Apr 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
NIRF Rankings 2019 uttarakhand universities and Institutions list
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) जारी की। इनमें देश के शीर्ष संस्थान, देश के शीर्ष विवि, देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज, सामान्य कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर और मेडिकल कॉलेजों की अलग-अलग रैंकिंग जारी की गई है।

विज्ञापन


देश के शीर्ष संस्थानों की सूची में लगातार तीसरे साल आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर और जीबी पंत विवि ने उत्तराखंड की लाज बचाई है। सूबे में 29 राजकीय, प्राइवेट और डीम्ड के अलावा सात केंद्रीय महत्व के संस्थान, एक केंद्रीय विवि भी है। देश के शीर्ष 100 संस्थानों में लगातार दूसरे साल आईआईटी रुड़की और आईआईएम काशीपुर के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

शीर्ष-100 रैंकिंग पर एक नजर

श्रेणी संस्थान का नाम  2019 2018  2017
ओवरऑल आईआईटी रुड़की 9
ओवरऑल जीबी पंत विवि  60 52 -
यूनिवर्सिटी जीबी पंत विवि  38 34 -
इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी रुड़की
मैनेजमेंट कॉलेज आईआईटी रुड़की 11 9 8
मैनेजमेंट कॉलेज आईआईएम काशीपुर 25 20 20
मैनेजमेंट कॉलेज  यूपीईएस   56 - -
आर्किटेक्चर आईआईटी रुड़की 2 2 -

कोई भी फार्मेसी, लॉ, मेडिकल कॉलेज नहीं
उत्तराखंड में एक भी फार्मेसी, लॉ या मेडिकल कॉलेज ऐसा नहीं है, जिसने देश के शीर्ष 100 या 200 में भी जगह बनाई हो। इसके अलावा एक भी सामान्य कॉलेज भी नहीं है कि जो 200 में जगह बनाने में कामयाब रहा हो।

इन दो विवि के नाम भी आए
देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस-पेट्रोलियम विवि) के नाम भी अलग-अलग श्रेणी में आए हैं। ग्राफिक एरा ने देश के शीर्ष 101-150 विश्वविद्यालयों के बीच जगह बनाई है।

ग्राफिक एरा विवि ने इंजीनियरिंग श्रेणी में 104वीं रैंक हासिल की है। जीबी पंत विवि ने इस श्रेणी में 141वीं रैंक हासिल की है। वहीं यूपीईएस ने देश के शीर्ष 151-200 विवि के बीच जगह बनाई है। यूपीईएस ने देश के शीर्ष-100 मैनेजमेंट संस्थानों में 56वां स्थान हासिल किया है। जबकि इंजीनियरिंग में 145वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed