फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   New Year 2024 Tourist Crowd in Uttarakhand Niti Valley Timmersain Mahadev for Baba Barfani Darshan

New Year 2024: नीती घाटी में बढ़ रही रौनक, बाबा बर्फानी के दर्शन को बड़ी संख्या में टिम्मरसैंण पहुंच रहे भक्त

Sun, 31 Dec 2023 01:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

भारत चीन सीमा पर स्थित नीती गांव जोशीमठ से करीब 87 किमी की दूरी पर है। नीती गांव के पास करीब तीन किमी पैदल चलने के बाद टिम्मरसैंण गुफा है।

विज्ञापन
New Year 2024 Tourist Crowd in Uttarakhand Niti Valley Timmersain Mahadev for Baba Barfani Darshan
नए साल पर बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औली सहित अन्य जगह घूमने के लिए आ रहे पर्यटक बड़ी संख्या में नीती घाटी भी पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ टिम्मरसैंण महादेव में बाबा बर्फानी के दर्शन भी कर रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते शाम होने से पहले सभी जोशीमठ वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन


टिम्मरसैंण गुफा में पर हर साल दिसंबर माह में बर्फ का शिवलिंग आकार लेने लगता है और मार्च तक यहां बर्फ के शिवलिंग के दर्शन होते हैं। नए साल के जश्न के लिए औली पहुंच रहे पर्यटक इन दिनों बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए नीती घाटी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


New Year 2024: मसूरी-नैनीताल ही नहीं उत्तराखंड में घूमने की ये भी हैं खूबसूरत जगह, मन मोह लेंगी वादियां

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2024 Tourist Crowd in Uttarakhand Niti Valley Timmersain Mahadev for Baba Barfani Darshan

माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

हालांकि धूप ढलते ही यहां का तापमान तेजी से गिरने लगता है, रात्रि के समय यहां तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिसके चलते पर्यटक व श्रद्धालु दर्शन के तुरंत बाद जोशीमठ लौट रहे हैं। नोएडा से आईं मेकी शर्मा का कहना है कि पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने का मौका मिला है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed