फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   New Year 2020 celebration in uttarakhand hill station

उत्तराखंडः नए साल के स्वागत के लिए पहाड़ पहुंचे 15 हजार से ज्यादा पर्यटक

Tue, 31 Dec 2019 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ/उत्तरकाशी/जोशीमठ/नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ/उत्तरकाशी/जोशीमठ/नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 01:03 PM IST
सार

  • चोपता, औली, सांकरी, हरकीदून, केदारकांठ व धनोल्टी हुए सैलानियों से पैक

विज्ञापन
New Year 2020 celebration in uttarakhand hill station
चोपता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोपता में करीब चार हजार से अधिक पर्यटक इस वर्ष को विदा करने और नव वर्ष के स्वागत के लिए पहुंच गए हैं। यहां होटल, लॉज और हट्स फुल हो गए हैं। चोपता में कड़ाके की ठंड के कारण शाम होते ही तापमान माइनस में पहुंच रहा है। उधर, उत्तरकाशी जिले में नए साल के जश्न के लिए अलग-अलग स्थानों पर करीब चार हजार पर्यटक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


वहीं पर्यटक स्थल औली भी नए साल के जश्न के लिए पैक हो गया है। यहां तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य स्थानों पर दो से ढाई हजार पर्यटक ठहरे हुए हैं। उधर, पर्यटक स्थल धनोल्टी भी पर्यटकों से पैक हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को दिनभर कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर चोपता के लिए वाहनों की कतार लगी रही। शाम चार बजे तक यहां करीब साढ़े तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके थे। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही के कारण जगह-जगह पर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले

चोपता में पर्यटकों की आमद से सभी होटल, लॉज, हट्स और टेंट फुल हो गए हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। उन्हें अन्य सालों की अपेक्षा इस बार अच्छे कारोबारी की उम्मीद है।

उत्तरकाशी जिले मोरी ब्लॉक के सांकरी, हरकीदून, केदारकांठ रूट पर करीब तीन हजार ट्रैकर व पर्यटक और हर्षिल व रैथल, दयारा में करीब एक हजार पर्यटक पहुंच गए हैं। उधर, चमोली जिले में स्थित पर्यटक स्थल औली भी जश्न के लिए पूरी तरह तैयार है। पर्यटकों से यहां के होटल, लॉज, टेंट कॉलोनी सभी पैक हो गए हैं।

चोपता में पीएसी व पुलिस के जवान तैनात
थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष मनाने के लिए चोपता पहुंच रहे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, प्रशासन ने भी विभागीय अधिकारियों को अगले दो दिनों तक पूरे क्षेत्र की मॉनीटरिंग करने और यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चोपता में देर शाम तक 3500 पर्यटकों के पहुंचने की सूचना है। सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए चोपता में एक सब इंस्पेक्टर, 11 कांस्टेबल और दो ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएससी तैनात कर दी गई है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सीओ गणेश लाल कोहली व सीओ दीपक सिंह को व्यवस्थाओं पर नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed