फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   New Year 2020 celebration in Auli: Pahadi Food Will Serve to tourists on 31st Night

औली में खास होगा नए साल का जश्न, होटलों में पर्यटकों को परोसे जाएंगे गढ़वाली व्यंजन

Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
New Year 2020 celebration in Auli: Pahadi Food Will Serve to tourists on 31st Night
गढ़वाली खाना - फोटो : फेसबुक-गढ़वाली शेफ उत्तराखंडी

औली में पहुंचने वाले देश-विदेश के पर्यटक नए साल के जश्न पर बर्फ के साथ ही गढ़वाली व्यंजनों का लुत्फ भी उठाएंगे। औली में स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के साथ ही प्राइवेट होटल संचालक पर्यटकों को गढ़वाली व्यंजन परोसेंगे। जीएमवीएन पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं से पर्यटकों का स्वागत भी करेगा।

विज्ञापन


साथ ही निगम की रात को गढ़वाली लोक नृत्य के आयोजन भी करेगा। जीएमवीएन के प्रबंधक सुशील पंवार ने बताया कि थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए औली पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


इस बार सही समय पर बर्फबारी होने से औली का सौंदर्य अपने पूरे शबाब पर है। पर्यटकों को नए साल पर गढ़वाली व्यंजन गहथ की दाल, मंडुवे की रोटी, लाल चावल का भात, काफुला, चैंसा, झंगोरे की खीर परोसी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न के लिए पहाड़ तैयार

नए साल के जश्न के लिए जोशीमठ से औली तक होटलों की ऑन लाइन एडवांस बुकिंग चल रही है। औली में जीएमवीएन के साथ ही प्राइवेट होटल और हट्स हैं। औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह का कहना है कि औली में 25 होटलों के साथ ही 60 से 80 टेंट कॉलोनी हैं, जिनकी थर्टी फर्स्ट के लिए बुकिंग फुल है।

जोशीमठ नगर में भी जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के साथ ही 70 प्राइवेट होटल हैं। यहां भी लगभग सभी होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। सहायक पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य ने बताया कि औली में प्रतिदिन करीब 1500 पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के लिए खाने-पीने और रहने की समुचित सुविधा है।

उधर, रुद्रप्रयाग जिले के चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में हट्स, लॉज की बुकिंग जोरों पर है। हट्स संचालक सुबोध मैठाणी, राजेंद्र सिंह भंडारी आदि का कहना है कि अगले दो दिन में यह आंकड़ा 75 फीसदी से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।

पर्यटकों से गुलजार रहेगी धनोल्टी

उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए भोजन व रहने के उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। इधर, प्रशासन द्वारा पुलिस और ऊखीमठ तहसील को चोपता, दुगलिबट्टा और बनियाकुंड पहुंचने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व इंतजाम को लेकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन नगरी धनोल्टी पैक होने लगी है। अभी तक 70 फीसदी ईको हट्स और होटल फुल हो गए हैं। धनोल्टी ईको पार्क समिति के सचिव तपेंद्र बेलवाल और व्यापारी कुलदीप नेगी ने बताया कि नए साल का जश्न पहाड़ की शांत वादियों में मनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी, कलकत्ता और देहरादून के पर्यटकों ने बड़ी संख्या में होटल बुक किए है, जिससे यहां करीब 70 फीसदी होटल फुल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed