फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET PG result: Admission to seats of MD, MS, MDS will be Difficult

नीट पीजी रिजल्ट जारी, अब एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिलों की होगी मारामारी

Tue, 04 Feb 2020 12:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2020 12:52 PM IST
सार

  • नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
     
  • उत्तराखंड में करीब 250 सीटें, 737 कैंडिडेट्स हुए पास, 366 अंकों पर रहीं जनरल की कटऑफ

विज्ञापन
NEET PG result: Admission to seats of MD, MS, MDS will be Difficult
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) और एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) की सीटों पर इस बार दाखिले की मारामारी होने वाली है। प्रदेश में इन सभी मास्टर कोर्स की करीब 250 सीटें हैं जबकि प्रवेश परीक्षा में 737 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

विज्ञापन


नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (एनबीई) ने नीट पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें उत्तराखंड से कुल 1471 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 737 ने परीक्षा पास की है। देशभर से इस परीक्षा में कुल 160888 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 89549 ने परीक्षा पास की है। जनरल कैटेगरी में कुल 41788, ओबीसी में 22447, एससी में 10188 और एसटी में 4693 छात्रों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के नजरिए से देखें तो इस बार एडमिशन की राह जरा मुश्किल होने जा रही है। एक सीट पर करीब तीन दावेदार होंगे। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में पीजी दाखिलों की काउंसिलिंग होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी कितनी रही कटऑफ

कैटेगरी    कटऑफ मार्क्स (1200 में से)
जनरल    366
एससी, एसटी, ओबीसी    319
जनरल दिव्यांग    342

यहां मिलेगा दाखिला
-ऑल इंडिया 50 प्रतिशत सीटों पर
-केंद्र सरकार के संस्थानों में
-एएफएमसी
-डीम्ड यूनिवर्सिटीज
-राज्य कोटा की सीटों पर
-प्राइवेट मेडिकल कॉलेज
-डेंटल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed