नीट पीजी पांच जनवरी को, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- 21 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीबीएस के बाद एमडी, एमएस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट पीजी का आयोजन देशभर में पांच जनवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एमबीबीएस पास होना चाहिए।
साथ ही इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए। यह परीक्षा देहरादून, रुड़की सहित देश के 162 शहरों में आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 50 परसेंटाइल, एससी, एसटी और ओबीसी का 40 परसेंटाइल और सामान्य दिव्यांग का 45 परसेंटाइल लाना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 नवंबर 2019
नीट पीजी परीक्षा की तिथि : पांच जनवरी 2020
नीट पीजी रिजल्ट की तिथि : 31 जनवरी 2020
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी : 3750 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 2750 रुपये
यहां करें आवेदन : http://nbe.edu.in/