NEET 2020 Result: उत्तराखंड में पिछले तीन साल में सबसे ऊपर गई नीट की कटऑफ
- 720 में से 147 अंक हासिल करने वाले हुए नीट क्वालीफाई
- सभी श्रेणियों में पिछले दो साल के मुकाबले कटऑफ बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस साल कटऑफ काफी ऊपर गई है। कटऑफ के ऊपर जाने के पीछे उम्मीदवारों की ज्यादा संख्या और आसान पेपर को माना जा रहा है।
नीट में इस साल जिन उम्मीदवारों ने 720 में से 147 तक अंक हासिल किए हैं, वह क्वालीफाई हो गए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 134 और इससे पूर्व के वर्ष में 119 अंक था। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी का कहना है कि इस साल कटऑफ काफी ऊपर चला गया है।
यह भी पढ़ें: NEET 2020 Result: उत्तराखंड में देहरादून के उज्जवल ने पाए सबसे ज्यादा अंक, बताया सफलता का राज
उन्होंने बताया कि इसके पीछे मुख्य वजह छात्रों की अधिक संख्या और आसान प्रतियोगिता रही। इस स्कोर के दायरे में आना वाला उम्मीदवार एमसीआई की ओर से मान्यता प्राप्त किसी भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के योग्य माना जाता है।
पिछले तीन साल की कटऑफ पर नजर
श्रेणी 2020 2019 2018
जनरल 720-147 701-134 691-119
एससी/एसटी/ओबीसी 146-113 133-107 118-107
जनरल दिव्यांग 146-129 133-120 118-107
एससी/एसटी/ ओबीसी दिव्यांग 128-113 119-107 106-96
दून मेडिकल कॉलेज में पिछले साल एमबीबीएस की कटऑफ थी सबसे नीचे
प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से दून मेडिकल कॉलेज में कटऑफ पिछले साल सबसे नीचे रही थी। नीट के स्कोर पर हुए दाखिलों में निजी कॉलेजों में एसजीआरआर पीजी कॉलेज में कटऑफ सबसे नीचे रही थी। इस साल भी विशेषज्ञ 530 से 540 अंकों तक एमबीबीएस की सीट मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि अब रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू की जाएंगी। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
2019 में किस कॉलेज में कितने अंकों तक मिली थी सीट
दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
जनरल-526
ईडब्ल्यूएस-476
ओबीसी-503
एससी-356
एसटी-404
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
जनरल-545
ईडब्ल्यूएस-481
ओबीसी-521
एससी-377
एसटी-420
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर
जनरल-535
ईडब्ल्यूएस-522
ओबीसी-514
एससी-381
एसटी-411
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट
जनरल-441
ओबीसी-217
एससी-111
एसटी-361
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून
जनरल-411
ओबीसी-237
एससी-172
एसटी-232
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश
जनरल-110
ओबीसी-207
एससी-112
एसटी-160
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून
जनरल-105
ओबीसी-129