Neet Exam 2020: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के साथ ही बदला जाएगा मास्क, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- परीक्षा केंद्रों पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा
- दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की पाली में होगी परीक्षा
- सीबीएसई ने भी एनटीए को सहयोग करने के लिए स्कूलों को दिए निर्देश
विस्तार
मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसके तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से ठीक पहले ही मास्क बदला जाएगा। जो मास्क छात्र पहले से पहनकर आएंगे, वह हटा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अपने साथ एक मास्क अतिरिक्त भी रखें।
यह जरूर ले जाएं
-नीट एडमिट कार्ड
-कोविड-19 सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म
-पासपोर्ट साइज का एक फोटो
-वैध फोटो आईडी प्रूफ
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- सभी कैंडिडेट के लिए फेस मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य है।
- एग्जाम हॉल में छात्र सांस्कृतिक और प्रथागत कपड़े पहन सकते हैं। हालांकि, लड़के और लड़कियों दोनों के लिए लंबी बांह के कपड़े पहनने पर मनाही है।
- जूते पहनने की मनाही है लेकिन कैंडिडेट स्लीपर या सैंडल पहन सकते हैं।
- भारी आभूषण, घड़ी या ऐसे ही दूसरे सामान पहनने पर पाबंदी है।
कोरोना को भूलकर परीक्षा पर करें फोकस
कोरोना काल में परीक्षा के दौरान परीक्षा पर ही अपनी एकाग्रता बनाए रखें। परीक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, एग्जाम हॉल में कोरोना से बचाव के पूरे इंतजाम किए गए हैं। लिहाजा, कोविड को भूलकर परीक्षा पर अपना फोकस बनाएं।