फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neet 2019 Ministry of AYUSH Important information about Admission

बीएएमएस, बीएचएमएस के लिए करें नीट का आवेदन, वरना नहीं मिलेगा किसी भी कोर्स में एडमिशन 

Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Neet 2019 Ministry of AYUSH Important information about Admission
apply

अगर 12वीं के बाद बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस में दाखिला लेना चाहते हैं तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा का आवेदन जरूर कर दें। अगर नीट नहीं दे पाए तो इनमें से किसी भी कोर्स में दाखिला नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


एनटीए की ओर से नीट की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नीट के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अगले वर्ष भी बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के सभी दाखिले केवल नीट के स्कोर के आधार पर किए जाएंगे। 

विज्ञापन

लिहाजा, आयुष मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि इस बात को प्रचारित किया जाए ताकि कोई भी आयुष या होम्योपैथी का कोर्स करने वाला छात्र इस प्रवेश परीक्षा से वंचित न रह जाए। नीट की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म होने में आठ दिन का समय बचा है। 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। 

यहां करें नीट को आवेदन : www.ntaneet.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed