{"_id":"5dd3b56a8ebc3e5491426bda","slug":"neet-2019-application-start-from-2nd-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट के लिए दो दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, एनटीए ने तीनों परीक्षाओं की तिथियां की जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट के लिए दो दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, एनटीए ने तीनों परीक्षाओं की तिथियां की जारी
Wed, 20 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Nov 2019 09:08 AM IST
सार
- आयुष पीजी और होटल मैनेजमेंट परीक्षा के लिए एक जनवरी से आवेदन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) के लिए दो दिसंबर से आवेदन शुरू होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने नीट सहित तीन परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। जल्द ही इनके नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एनटीए के मुताबिक, नीट यूजी परीक्षा के लिए दो दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 मार्च 2020 को जारी होंगे। इसके बाद तीन मई को देशभर में नीट 2020 का आयोजन होगा। चार जून को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
आयुष पीजी दाखिलों के लिए ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट(एआईएपीजीईटी) 2020 के आवेदन एक जनवरी से 31 जनवरी तक कर सकेंगे। इसके बाद एक अप्रैल को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
29 अप्रैल को देशभर में एआईएपीजीईटी का आयोजन किया जाएगा। इसका परिणाम दस मई 2020 को जारी किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट(एनसीएचएम) जेईई एडमिशन टेस्ट के आवेदन एक जनवरी से 29 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं।
इसके बाद एक अप्रैल को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा देशभर में 25 अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 10 मई को जारी किया जाएगा। इन सभी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जल्द ही एनटीए की ओर से जारी किए जाएंगे।