फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neet 2019 Answer key declared do submit your objection till 31 may

नीट यूजी की आंसर की जारी, 31 मई तक यहां दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति

Thu, 30 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Neet 2019 Answer key declared do submit your objection till 31 may
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की आंसर की जारी हो गई है। आंसर की से मिलान करने के बाद अभ्यर्थी इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए ने देशभर (उड़ीसा और कर्नाटक के कुछ छात्रों को छोड़कर) में नीट यूजी प्रवेश परीक्षा पांच मई को आयोजित कराया था। उड़ीसा और कर्नाटक में यह प्रवेश परीक्षा 20 मई को कराई गई। बुधवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आंसर की जारी कर दी।
विज्ञापन


इस आंसर की पर 31 मई की रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई तो यह शुल्क लौटा दिया जाएगा। अगर आपत्ति सही न पाई गई तो शुल्क वापस नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति 

- सबसे पहले नीट की वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर जाएं।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फीड करें।
-‘एप्लाई फॉर की चैलेंज’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। इसका ऑनलाइन भुगतान करें।
- एनटीए में आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी।

अलग से नहीं बनेगी ईडब्ल्यूएस की मेरिट
आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) अभ्यर्थियों की मेरिट अलग से नहीं बनेगी। इस संबंध में केंद्र सरकार ने एनटीए को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। सरकार के मुताबिक, नीट परीक्षा में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए क्वालिफाईंग परसेंटाइल 50 होगी। इसके लिए अलग से आवेदन या मेरिट बनाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed