फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neet 2 paper very easy

नीट 1 से आसान आया नीट 2 का पेपर

Mon, 25 Jul 2016 08:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jul 2016 08:11 AM IST
विज्ञापन
neet 2 paper very easy

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले को हुई कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2 का पेपर देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


फिजिक्स का डर काफूर हो गया। केमिस्ट्री का पेपर थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन सवाल आसान रहे। बायोलॉजी में नीट 1 की तरह नीट 2 का पेपर भी आसान ही रहा। विशेषज्ञ भी नीट 2 को अपेक्षाकृत ज्यादा आसान बता रहे हैं। एक मई को नीट 1 परीक्षा होने के बाद सीबीएसई ने रविवार को नीट 2 का पेपर कराया।

प्रश्न पत्र हाथ में आने के बाद अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली। पेपर का पैटर्न पहले जैसा ही था। फिजिक्स और कैमिस्ट्री के सवाल अपेक्षाकृत काफी आसान थे। फिजिक्स के विशेषज्ञ डीके मिश्रा ने बताया कि नीट 1 के मुकाबले नीट 2 काफी आसान रहा। नीट 2 में 11वीं के मैकेनिक्स के 13, 12वीं के मॉर्डन फिजिक्स के आठ, ऑप्टिक्स के पांच, 11वीं के हीट एंड थर्मो डायनामिक्स के पांच, 12वीं के ईएमआई व एसी के चार, मैगनेटिक्स के तीन, ऑसिलेशन एंड वेव्स के तीन, करेंट इलेक्ट्रिसिटी के दो, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स के दो सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


11वीं के 21 और 12वीं से 24 सवाल आए। इनका स्तर काफी आसान रहा। केमिस्ट्री के विशेषज्ञ वैभव राय ने बताया कि परीक्षा में फिजिकल केमिस्ट्री पर ज्यादा जोर था। उन्होंने बताया कि केमिस्ट्री आसान तो थी, लेकिन कांसेप्ट आधारित थी। फिजिकल केमिस्ट्री के 17, इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के 14 सवाल पूछे गए। परीक्षा विशेषज्ञ मनु पंत ने बताया कि बायोलॉजी में एनसीईआरटी आधारित प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थी भी परीक्षा देने के बाद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


720 में से 470 पर मिल सकता है मौका
मेडिकल की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट 2 ने कई कयासों को पलट दिया है। नीट 1 कुछ मुश्किल होने के बाद माना जा रहा था कि कटऑफ कुछ नीचे जा सकती है, लेकिन अब नीट 2 के बाद कटऑफ ऊपर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एक मई को नीट 1 परीक्षा होने के बाद परीक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने इस परीक्षा में कटऑफ डाउन जाने की उम्मीद जताई थी। रविवार को नीट 2 परीक्षा होने के बाद कई आंकड़े बदल गए। नीट 2 का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत आसान था। विशेषज्ञों का कहना है कि अब नीट की कटऑफ कुछ ऊपर चली जाएगी।

नीट 1 और नीट 2 का संयुक्त परिणाम 17 अगस्त को जारी होना है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि 720 में से 470 या इससे ऊपर अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को आसानी से कामयाबी की सूची में जगह मिल जाएगी।

नीट 1 और नीट 2 को मिलाकर रिजल्ट की बात करें तो कटऑफ निश्चित तौर पर ऊपर जाने वाली है। मेरे हिसाब से कटऑफ 470 के आसपास रहेगी। छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। -डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज


नीट की ओवरऑल कटऑफ देखें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50-55 प्रतिशत, ओबीसी का 40-45 प्रतिशत और एससी, एसटी की कटऑफ 42 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। अभ्यर्थियों को पॉजिटिव रहना चाहिए।
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed