{"_id":"574912a74f1c1b9b37691072","slug":"neet-1-applicant-also-apply-for-neet-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएमटी खत्म होने से न घबराएं, नीट है ना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपीएमटी खत्म होने से न घबराएं, नीट है ना
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 May 2016 09:08 AM IST
सार
- एक मई की परीक्षा वाले भी दे सकते हैं दोबारा परीक्षा
- पूर्व की परीक्षा का स्कोर नहीं किया जाएगा काउंट
- 24 जुलाई तक नीट-2 की तैयारी का समय होगा फायदेमंद
विज्ञापन
नीट 2 परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित होगी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने यूपीएमटी परीक्षा खत्म कर दी है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों को मेडिकल की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट-2 में शामिल होने के लिए तैयारी का ज्यादा वक्त मिलेगा। नीट-2 में कोई भी अभ्यर्थी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
एक मई को सीबीएसई ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट 1) परीक्षा का आयोजन कराया था। जिन अभ्यर्थियों ने यह प्रवेश परीक्षा दी थी, वह यदि अपने पेपर से संतुष्ट नहीं हैं तो नीट-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह होगी कि उनका नीट 1 का स्कोर समाप्त माना जाएगा।
विज्ञापन
नीट 2 के लिए करें आवेदन
जिन अभ्यर्थियों ने केवल यूपीएमटी का फॉर्म भरा हुआ होगा और उस वक्त नीट 1 में शामिल नहीं हुए होंगे, वह भी नीट 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। लिहाजा, उन्हें इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है कि यूपीएमटी न होने से उनका भविष्य खराब हो जाएगा। इसी प्रकार, जिन अभ्यर्थियों ने नीट 1 के लिए आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए भी यह बेहतर मौका है। वह नीट 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट परीक्षा से न केवल राज्य कोटे की 85 प्रतिशत समेत ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर मौका मिलेगा बल्कि सभी निजी मेडिकल कॉलेजों में भी दाखिले का अवसर मिलेगा। अब वहां अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। चूंकि नीट-2 का आयोजन 24 जुलाई को होना है और इस दौरान कोई परीक्षाएं भी नहीं हैं, ऐसे में छात्रों के लिए यह तैयारी करने का अच्छा मौका है।
इनका है कहना
यूपीएमटी परीक्षा अगर सही वक्त पर होती तो अभ्यर्थियों को तैयारी का कम वक्त मिलता। सरकार के इस फैसले को सकारात्मक लें और 24 जुलाई को होने जा रहे नीट 2 एग्जाम की जमकर तैयारी करें। निश्चित तौर पर राह आसान होगी।
-विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज