फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ncte New Rules for BEd course after 12th in 2019

12वीं के बाद बीएड करने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, ध्यान नहीं दिया तो पछताएंगे

Wed, 10 Apr 2019 04:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Ncte New Rules for BEd course after 12th in 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

12वीं के बाद चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों के नियम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने जारी कर दिए हैं। एनसीटीई ने दो नए कोर्स शुरू किए थे। इन कोर्सेज की पहली अधिसूचना को सरकार ने संशोधित कर दिया है। 

विज्ञापन


अभी तक प्री प्राइमरी से प्राइमरी स्तर से शिक्षण के लिए डीएलएड जरूरी था। अपर प्राइमरी से सेकेंडरी स्तर तक शिक्षण के लिए बीएड करना अनिवार्य था। इस बीच एनसीटीई ने चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) शुरू करने का एलान किया था। इसकी अधिसूचना जारी करते हुए एनसीटीई ने मान्यता के आवेदन भी मांग लिए थे। इस बीच किसी वजह से प्रक्रिया रोक दी गई थी। 
विज्ञापन


अब सरकार ने एक्ट में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की है। एक आईटीईपी प्री प्राइमरी से प्राइमरी स्तर तक पढ़ाने के लिए होगा जबकि दूसरा आईटीईपी कोर्स अपर प्राइमरी से सेकेंडरी स्तर तक पढ़ाने के लिए होगा। दोनों ही पाठ्यक्रमों की अवधि चार वर्ष की होगी और इनमें 12वीं के बाद दाखिला मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए ग्रेजुएशन की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कॉलेज में मिलेंगी 50 सीटें
एनसीटीई की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईटीईपी के लिए एक यूनिट 50 सीटों की होगी। बीएड-एमएड वाले संस्थान को इस कोर्स के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि और 400 वर्ग मीटर बिल्डिंग तैयार करनी होगी। किसी नए संस्थान को यह कोर्स संचालित करने के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे कोर्स के साथ यह कोर्स मिलेगा।

इसके लिए उन्हें कम से कम 3000 वर्ग मीटर भूमि खरीदनी होगी। यह मानक केवल 50 सीटों के लिए है। एक कॉलेज इससे अधिक सीटें भी ले सकता है, जिसके हिसाब से भूमि और इमारत की सीमा बढ़ जाएगी।

12वीं में 50 प्रतिशत अंक जरूरी
आईटीईपी में दाखिले के लिए छात्र के 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों के आधार पर दाखिला मिलेगा। आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए यह क्राइटेरिया कम होगा। छात्र को यह कोर्स अधिकतम छह वर्ष में पूरा करना होगा।

नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर या फेसबुक पर खबर में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed