{"_id":"5e304f808ebc3e4b0a7f3f00","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-examination-will-be-held-on-2nd-february-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फरवरी को 98 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा,14751 बच्चे होंगे शामिल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दो फरवरी को 98 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा,14751 बच्चे होंगे शामिल
Tue, 28 Jan 2020 08:45 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा दो फरवरी को होगी। मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि रविवार दो फरवरी को प्रदेशभर में 98 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में गढ़वाल और कुमाऊं के मुख्य शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि 13 नवोदय विद्यालयों के लिए होने वाली परीक्षा में कुल 14,751 बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसमें 7672 छात्र और 7079 छात्राएं हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में पास होने वाले छात्र 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करेंगे। बैठक में अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन