फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   national skiing championships 2020 : Himachal wins six gold, eight silver

नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबार्ड चैंपियनशिप: छह गोल्ड, आठ सिल्वर हासिल कर हिमाचल बना सिरमौर

Mon, 10 Feb 2020 07:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Feb 2020 07:36 PM IST
सार

  • तीन दिनों तक स्लालम, नॉर्डिक स्प्रिंट और स्नोबोर्ड की हुईं अलग-अलग स्कीइंग स्पर्धाएं 
  • दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीम नहीं जीत पाई कोई मेडल

विज्ञापन
national skiing championships 2020 : Himachal wins six gold, eight silver
auli - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औली की बर्फीली ढलानों पर तीन दिनों से चली नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबार्ड चैंपियनशिप में 6 गोल्ड और 8 सिल्वर मेडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश की टीम सिरमौर बनी। चैंपियनशिप के आखिरी दिन सेना के जवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जवानों ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक झटके जबकि दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीम कोई मेडल नहीं जीत पाई। समापन पर विजेताओं को मेडल और चेक दिए गए।

विज्ञापन


नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबार्ड चैंपियनशिप के अंतिम दिन जाइंट स्लालम, नॉर्डिक स्प्रिंट और स्नोबोर्ड की अलग-अलग स्कीइंग स्पर्धाएं हुईं। हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स ने अंतिम दिन भी अपना दबदबा कायम रखा और सबसे अधिक पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 6 गोल्ड, 8 रजत व 3 कांस्य पदक पर कब्जा किया। जबकि एसएससीबी (सेना) की टीम 6 गोल्ड, 5 रजत व 5 कांस्य पदक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ने 4 गोल्ड, 1 रजत व छह कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आईटीबीपी ने 2 गोल्ड, दो रजत व दो कांस्य, उत्तराखंड ने एक गोल्ड, तीन रजत व दो कांस्य, यूपी की टीम ने एक कांस्य पदक हासिल किया, जबकि बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक की टीमों के खिलाड़ियों ने भी भरपूर दमखम दिखाया लेकिन टीमें एक भी पदक नहीं जीत पाईं। समापन समारोह में आईटीबीपी के डीआईजी गंभीर सिंह चौहान, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, उत्तराखंड स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, सचिव प्रवीन शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व चेक भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाइंट सलालम में हिमाचल और सेना ने जीते तीनों पदक

सोमवार को हुई जाइंट सलालम की सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स ने तीनों पदक अपने नाम किए। हिमाचल की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, वर्षा ठाकुर ने रजत और संध्या ठाकुर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। जबकि इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सेना) ने तीनों पदक अपने नाम किए। सेना के आसिफ खान ने स्वर्ण, अनिल कुमार ने रजत और टी नरभु ने कांस्य पदक हासिल किया। 

आईटीबीपी की महिला खिलाड़ियों का कब्जा

महिला वर्ग में 1.5 किमी नार्डिक स्प्रिंट प्रतियोगिता के तीनों पदकों पर आईटीबीपी की महिला खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। आईटीबीपी की बबीता नेगी ने स्वर्ण, भावना खोलिया ने रजत और पार्वती खांपा ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में सेना का दबदबा रहा। सेना के रजीज अहमद ने स्वर्ण, मन बहादुर ने रजत तथा पदम नम ज्ञान ने कांस्य पदक जीता।

जूनियर स्नोबोर्ड सलालम में आरिफ और टिम बहादुर को स्वर्ण

जूनियर स्नोबोर्ड सलालम में जम्मू-कश्मीर के आरिफ मजीद ने स्वर्ण, यहीं के वकार अहमद लोन ने रजत और हिमाचल के मनीष ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में सेना के टिम बहादुर ने स्वर्ण, करन ने रजत तथा विवेक ने कांस्य पदक हासिल किए।

किसने कितने मेडल जीते 

राज्य/टीम           गोल्ड       सिल्वर      कांस्य 
हिमाचल प्रदेश       6             8           03
जम्मू-कश्मीर        04          01          06
उत्तराखंड            01          03          02
एसएससीबी (सेना) 06         05          05
आईटीबीपी           02         02          02
यूपी                  00         00          01
महाराष्ट्र              00         00          00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed