फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national law university will open in uttarakhand

उत्तराखंड में खुलेगी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tue, 19 Feb 2019 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
national law university will open in uttarakhand
trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। प्रदेश को क्वालिटी एजूकेशन हब बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। देहरादून के रानीपोखरी में लगभग 10 एकड़ भूमि में इसकी स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है। 

विज्ञापन


विधि क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बनने के बाद बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि डोईवाला में सीपैट की न केवल स्थापना की जा चुकी है, बल्कि उसमें कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। इस समय देश में 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें क्लेट के माध्यम से प्रवेश मिलता है। इनमें स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रोजगारपरक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि राज्य में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना से प्रदेश के साथ ही देशभर के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं यहां आएंगे। इससे यूनिवर्सिटी के निकटवर्ती क्षेत्रों की आर्थिकी को भी फायदा होगा। प्रदेश सरकार उत्तराखंड को एजूकेशन व टूरिज्म हब बनाना चाहती है। इसमें केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed