फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुकेश अंबानी, छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह

Fri, 30 Sep 2016 08:50 PM IST
टीम / अमर उजाला, रुड़की
टीम / अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 30 Sep 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani at iit roorkee convocation
mukesh ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंधक निदेशक मुकेश डी अंबानी ने आईआईटी रुड़की के वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नया विश्व प्रौद्योगिकी क्रांति का है।


 

mukesh ambani at iit roorkee convocation
mukesh ambani

अंबानी ने कहा कि अगले बीस सालों में दुनिया इतनी तेजी से बदलने जा रही है, जितना की पिछले 300 सालों में बदलाव नहीं हुआ। भारत को स्थाई और उच्च आर्थिक वृद्धि की जरूरत है। वहीं वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शिक्षा और सस्ती एवं स्थाई ऊर्जा की पूर्ति बड़ी चुनौती बनी है।
 

mukesh ambani at iit roorkee convocation
mukesh ambani

इस दौरान उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हम विश्व के मुहाने पर खड़े हैं। नए विश्व की 21वीं सदी में भारत के लिए अपार संभावनाएं हैं। हमें अब देश के नहीं विश्व के नागरिक बनकर काम करना होगा। इस दौरान 2305 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani at iit roorkee convocation
iit roorkee

संस्थान के दीक्षांत भवन में अपने 28 मिनट के भाषण के दौरान देश के कर्णधारों को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्थान की ओर से बोर्ड आफ गर्वनर प्रो. अशोक मिश्र एवं निदेशक प्रो. प्रदीप्त बनर्जी द्वारा दी गई मानद उपाधि को अपने पिता धीरू भाई अंबानी को समर्पित किया।
 

विज्ञापन
mukesh ambani at iit roorkee convocation
mukesh ambani

कहा कि उनके पिता ने 1960 में महज एक हजार रूप में शुरूआत करते हुए एक सपना देखा कि रिलायंस कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनी बने। आज रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जिसमें 18 देशों में डेढ़ लाख लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों से छोटी सी शुरूआत से महान लक्ष्य के लिए कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed