{"_id":"5d175d518ebc3e3c87015e33","slug":"msc-from-uttarakhand-open-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुक्त विवि से एमएससी करने का भी मौका, जल्द होने वाले हैं दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब मुक्त विवि से एमएससी करने का भी मौका, जल्द होने वाले हैं दाखिले
Sun, 30 Jun 2019 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएससी के एडमिशन की तैयारी में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) ने मुक्त विवि को आठ नए पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति दे दी है। इन पाठ्यक्रमों में जुलाई 2019 के सत्र से ही दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विवि में चल रहे एमएससी के पाठ्यक्रमों को यूजीसी ने गत वर्ष बंद कर दिया था। करीब 80 पाठ्यक्रमों को पढ़ाने वाला मुक्त विवि लगातार एमएससी कोर्सेज के लिए प्रयास कर रहा था। अब डीईबी ने विवि को आठ एमएससी चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इनमें से सात एमएससी कोर्स तो पुराने ही दोबारा शुरू किए गए हैं जबकि एक पर्यावरण विज्ञान में एमएससी का नया पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। नए पाठ्यक्रमों के लिए अप्रैल में ही यूजीसी की तीन सदस्यीय टीम ने मुक्त विवि का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला
एमएससी केमिस्ट्री
एमएससी एनवायरमेंटल साइंस
एमएससी ज्योग्राफी
एमएससी मैथमेटिक्स
एमएससी फिजिक्स
एमएससी जूलॉजी
एमएससी बॉटनी
एमए ज्योग्राफी
प्रत्येक कोर्स में केवल 20 सीटें
एमएससी के यह कोर्स पूरे प्रदेश में केवल 15 अध्ययन केंद्रों में संचालित होंगे। यह वही केंद्र हैं, जहां पहले से विवि के दूसरे कोर्स चल रहे हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय और विश्वविद्यालय शामिल हैं। विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि इनमें से प्रत्येक विषय में 20 सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा।