फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Misdeed Accused minor Girl and making obscene video viral arrested tension in Tharali Chamoli PAC deployed

Chamoli: नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, थराली में बढ़ा तनाव, पीएसी हुई तैनात

Thu, 10 Oct 2024 12:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:57 PM IST
सार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने के बाद थराली में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए यहां पीएसी तैनात की गई है।

विज्ञापन
Misdeed Accused minor Girl and making obscene video viral arrested tension in Tharali Chamoli PAC deployed
थराली मेंपुलिस फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की उसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामला थराली क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने आठ अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ थराली में एक दुकान में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर बेटी से दोस्ती की। मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू की नोक पर धमकाया
16 फरवरी 2024 को उसने बेटी को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया। पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो पीड़िता की मां व भाई को फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी। इस बीच उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: साइबर हमला...राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप, अब पुराने तरीके से जारी होंगे रिजल्ट

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से मामले में थराली में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक धर्म विशेष समुदाय का है। भारी संख्या में थराली में सुरक्षा बल तैनात हुआ है। पुलिस, पीएसी तैनात की गई है। दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के आवाहन पर थराली में हिन्दू जन जागरण रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed