{"_id":"5e8ddac18ebc3e77442bd5f9","slug":"memorandum-given-to-chief-minister-for-the-safety-of-asha-workers186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
Coronavirus in Uttarakhand : आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
Thu, 09 Apr 2020 08:52 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन ने कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य सेवाओं में लगी आशा कार्यकर्ताओं के सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने बताया कि इस समय पूरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बनी हुई आशा कार्यकर्ती लॉकडाउन में भी अपने फील्ड में स्वास्थ्य सेवा का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनता को कोरोना वायरस से बचाव कैसे किया जाए, यदि कोई व्यक्ति बाहर से आया है उसके चेकअप के लिए अस्पताल ले जाना आदि कार्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। यह सारे कार्य आशा वर्कर विभाग के निर्देशानुसार कर रही हैं, लेकिन आशा वर्कर की सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इनको मास्क, सैनिटाइजर तथा दस्ताने अन्य कोई भी बचाव संबंधी उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं। इसलिए यूनियन मांग करती है कि इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आशाओं को मास्क सैनिटाइजर , दस्ताने तथा बचाव संबंधी उपकरण मुहैया कराई जाएं। हालांकि, विभाग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें सैनिटाइजर दे दिए हैं।