फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medical studies Admission fees Expensive now in private colleges uttarakhand 

प्राइवेट कॉलेजों से डॉक्टरी की पढ़ाई करना हुआ महंगा, एडमिशन फीस में हुई इतने गुना तक बढ़ोतरी

Fri, 05 Apr 2019 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Medical studies Admission fees Expensive now in private colleges uttarakhand 
डॉक्टर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्राइवेट कॉलेजों में डॉक्टरी की पढ़ाई अब महंगी हो गई है। प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति ने शुल्क में दो से ढाई गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी लागू हो गई है। न केवल एमबीबीएस बल्कि अन्य पाठ्यक्रमों में भी शुल्क बढ़ गया है।

विज्ञापन


श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्रस्ताव पर समिति ने एमबीबीएस व एमडी-एमएस की फीस में दो से ढाई गुना तक की वृद्धि को मंजूरी दी है। जबकि स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी ने अपीलीय प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश के क्रम में स्वयं शुल्क निर्धारित किया है। ऐसे में ऑल इंडिया ही नहीं बल्कि राज्य कोटा के तहत दाखिला लेने वालों को भी अब लगभग दोगुना शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन


अभी तक शुल्क तय न होने पर छात्रों को शपथ पत्र लेकर दाखिला दिया गया था। मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय नैनीताल से ही समितियों के लिए दो नाम मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से नाम मिलने के बाद रिटायर्ड जस्टिस कुलदीप सिंह को प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति का अध्यक्ष व जस्टिस सुरेंद्र सिंह पाल को अपीलीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया। 15 मार्च को प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति की बैठक आयोजित की गई थी। 

Trending Videos

जिसमें श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के शुल्क पर विचार हुआ। इसमें दो से ढाई गुना तक वृद्धि की गई है। जबकि स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने अपीलीय प्राधिकरण के उस आदेश को आधार बनाया है, जिसमें विवि के फीस निर्धारण के अधिकार को मान्य करार दिया गया था।

एसजीआरआर ने दिया था यह प्रस्ताव
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज ने प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति के सामने कई गुना फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। एमबीबीएस में 21 लाख 70 हजार, पीजी क्लीनिकल में 26 लाख 84 हजार व पीजी नॉन क्लीनिकल में 22 लाख 48 हजार रुपये सालाना फीस प्रस्तावित की थी। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद 2019-22 के लिए शुल्क निर्धारित किया गया।

केवल ट्यूशन फीस तय हुई, बाकी शुल्क भी देय होंगे
प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति की ओर से केवल ट्यूशन फीस तय हुई है, बाकी शुल्क भी छात्रों को देने होंगे। इसमें प्रवेश शुल्क, हॉस्टल फीस, मेस फीस आदि शामिल हैं।

निजी संस्थान का शुल्क (लाख में)
एमबीबीएस  पहले अब
ऑल इंडिया    05   13.22
राज्य कोटा      04   9.78
 

अभी तक लिया जाने वाला शुल्क
पीजी पाठ्यक्रम क्लीनिकल
ऑल इंडिया    10
राज्य कोटा 07
नॉन क्लीनिकल
ऑल इंडिया    06
राज्य कोटा 05

यह तय किया पीजी का शुल्क
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
विषय उत्तराखंड कोटा ऑल इंडिया
क्लीनिकल 14,41,000 19,47,000
पैथोलॉजी  10,66,000 14,33,000
माइक्रोबायोलॉजी व कम्यूनिटी मेडिसिन 5,00,000  5,00,000
एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री व फार्माकोलॉजी    4,00,000  4,00,000

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी
विषय                          शुल्क
एनाटोमी, फिजियोलॉजी 3,00,000
बायोकैमिस्ट्री, कम्यूनिटी मेडिसिन, फार्माकोलॉजी व माइक्त्रसेबायोलॉजी 4,00,000
पैथोलॉजी  10,00,000
रेडियोथेरेपी, एनेस्थेसियोलॉजी, ईएनटी  14,00,000
मनोरोग, टीबी एवं श्वास रोग     16,00,000
जनरल सर्जरी   20,00,000
नेत्र, चर्म, जनरल मेडिसिन व बाल रोग 22,00,000
रेडियोलॉजी, आर्थो व स्त्री एवं प्रसूति रोग    25,00,000
(उत्तराखंड के छात्रों को 26 प्रतिशत छूट मिलेगी)
 

हिमालयन मेडिकल कॉलेज में यह अन्य शुल्क भी देना होगा
एडमिशन फीस, एक बार में: 01 लाख रुपये
सिक्योरिटी फीस, रिफंडेबल: 03 लाख रुपये

हॉस्टल फीस, पीजी गर्ल्स, ब्वायज हॉस्टल, अविवाहित: 1.20 लाख रुपये
पीजी हॉस्टल, विवाहित: 1.50 लाख रुपये

एनरोलमेंट फीस: 1000 रुपये
वैक्सीनेशन चार्जेज: 1500 रुपये

एग्जामिनेशन फीस: 25 हजार रुपये
मेस चार्जेस: अलग से निर्धारण

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में यह अन्य शुल्क देय होंगे
एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड कम्यूनिटी मेडिसिन के लिए
एडमिशन फीस, एक बार: 01 लाख रुपये
सिक्योरिटी फीस, रिफंडेबल: 01 लाख रुपये

यूनिवर्सिटी एनरोलमेंट फीस: 10 हजार रुपये
एग्जामिनेशन फीस: 50 हजार रुपये
रिसर्च, कंप्यूटर आदि: 50 हजार रुपये
हॉस्टल फीस: 1.70 लाख रुपये
मेस फीस: 1.40 लाख रुपये
कनवोकेशन चार्ज: 10 हजार रुपये
वैक्सीनेशन चार्ज, एक बार: 05 हजार रुपये

पैथोलॉजी कोर्स के लिए
एडमिशन फीस, एक बार: 01 लाख रुपये
सिक्योरिटी फीस, रिफंडेबल: 05 लाख रुपये
यूनिवर्सिटी एनरोलमेंट फीस: 10 हजार रुपये
एग्जामिनेशन फीस: 50 हजार रुपये
रिसर्च, कंप्यूटर आदि: 01 लाख रुपये
हॉस्टल फीस: 1.70 लाख रुपये
मेस फीस: 1.40 लाख रुपये
कनवोकेशन चार्ज: 10 हजार रुपये
वैक्सीनेशन चार्ज, एक बार: 05 हजार रुपये

ऑल क्लीनिकल सब्जेक्ट के लिए
एडमिशन फीस, एक बार: 01 लाख रुपये
सिक्योरिटी फीस, रिफंडेबल: 07 लाख रुपये
यूनिवर्सिटी एनरोलमेंट फीस: 10 हजार रुपये
एग्जामिनेशन फीस: 50 हजार रुपये
रिसर्च, कंप्यूटर आदि: 50 हजार रुपये
हॉस्टल फीस: 1.70 लाख रुपये
मेस फीस: 1.40 लाख रुपये

कनवोकेशन चार्ज: 10 हजार रुपये
वैक्सीनेशन चार्ज, एक बार: 05 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed