मौलाना आजाद फैलोशिप के लिए शुरू हुए आवेदन, 31 दिसंबर तक मिलेगा ऑनलाइन अप्लाई का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एमफिल या पीएचडी करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, पारसी, बौद्ध, ईसाई और जैन समुदाय) के युवाओं के लिए मौलाना आजाद फैलोशिप में आवेदन का मौका है। इस फैलोशिप के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीजी के बाद साइंस, ह्यमैनिटीज, सोशल साइंस और इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी में एमफिल या पीएचडी के लिए यह फैलोशिप दी जाती है। देशभर से 1000 युवाओं को यह फैलोशिप दी जाएगी।
इसके लिए अभ्यर्थी का यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट परीक्षा क्वालिफाई होना जरूरी है। इसके अलावा उसका किसी भी संस्थान में एमफिल या पीएचडी में फुल टाइम रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। आवेदक के अभिभावकों की वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
यह मिलेगी फैलोशिप
जूनियर रिसर्च फैलोशिप के तहत 25 हजार रुपये प्रतिमाह शुरुआत दो वर्षों तक मिलेंगे। इसके बाद सीनियर रिसर्च फैलोशिप के तहत 28 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और कॉमर्स के लिए शुरुआती दो वर्षों तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह और इसके बाद तीन वर्षों तक 20,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
साइंस के लिए शुरुआत दो वर्षों में 12 हजार रुपये प्रतिमाह और इसके बाद तीन वर्ष तक 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। दिव्यांग आवेदकों के साथ अगर कोई एस्कॉर्ट या रीडर असिस्टेंट रहता है तो उसे दो हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
यहां करें आवेदन
: www.ugc.ac.in/manf/