{"_id":"6921854f5fb1a9c28c00c949","slug":"lord-adikedeshwar-and-shankaracharya-temples-doors-in-badrinath-are-closed-for-winter-season-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: बदरीनाथ स्थित भगवान आदि केदारेश्वर एवं शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: बदरीनाथ स्थित भगवान आदि केदारेश्वर एवं शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
Sat, 22 Nov 2025 06:15 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:15 PM IST
सार
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया जारी है। आज शनिवार को दूसरे दिन आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद किए गए।
विज्ञापन
शीतकाल के लिए बंद हुए कपाट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रियाओं के तहत दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। इसी के साथ आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर में कपाट बंद होने से पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया और आरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: दूसरे राज्यों से शादी कर उत्तराखंड आईं बेटियों को लाने होंगे कागज, जल्द शुरू होने जा रहा है एसआईआर
विज्ञापन
अब पंच पूजाओं के तीसरे दिन रविवार को बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।