{"_id":"5e94a9f18ebc3e769029280f","slug":"lockdown-uttarakhand-nios-students-must-upload-document-on-website-for-october-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: एनआईओएस से परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो जल्दी करें ये काम, नहीं तो रद्द हो जाएगा एडमिशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Lockdown: एनआईओएस से परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो जल्दी करें ये काम, नहीं तो रद्द हो जाएगा एडमिशन
Tue, 14 Apr 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:30 AM IST
सार
- अक्टूबर में परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द अपलोड करने होंगे अपने दस्तावेज
- सभी सवालों के जवाब भी ई-मेल से, अगर सुविधा नहीं तो कर सकते हैं फोन
विज्ञापन
- फोटो : एनआईओएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) से अक्टूबर 2020 में परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम सूचना है। अगर उन्होंने अभी तक अपने दस्तावेज संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं तो तुरंत कर दें। अन्यथा उनका एडमिशन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के चलते सभी कर्मचारी भी अपने काम घर से ही कर रहे हैं। इसलिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने अक्टूबर 2020 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपने आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की कॉपी तुरंत एनआईओएस की वेबसाइट https://www.nios.ac.in/ के माध्यम से अपलोड कर दें।
विज्ञापन
अगर किसी तरह की कोई जानकारी चाहिए तो एनआईओएस को ई-मेल कर सकते हैं। छात्र अपनी पुस्तकें एनआईओएस की वेबसाइट से डाउनलोड करके अपनी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि जो छात्र इतने संपन्न नहीं हैं कि ई-मेल कर सकें, वह उनके मोबाइल नंबर 7906393245, 9997215026 पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कॉल कर सकते हैं।