{"_id":"5eb7e29fb8b79e2a7965c00b","slug":"lockdown-in-uttarakhand-students-of-sanskrit-schools-and-colleges-passed-without-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown In Uttarakhand: संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र बिना परीक्षा के हुए पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Lockdown In Uttarakhand: संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र बिना परीक्षा के हुए पास
Sun, 10 May 2020 04:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 May 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षा सत्र 2019-20 के बोर्ड परीक्षार्थियों के अलावा बाकी छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए पास कर दिया गया है। कोरोना संकट और लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने की वजह से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निर्देश के बाद शासन की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा परिषद के उप सचिव डॉ. संजू प्रसाद ध्यानी के मुताबिक राज्य के संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कक्षा एक से पांचवी तक, कक्षा छह से आठ वीं, 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं को पास कर दिया गया है। परिषद के उप सचिव ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाईं थीं।
विज्ञापन
शासनादेश के तहत अब इन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अगली क्लास में एडमिशन ले सकेंगे। संस्कृत शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा पास किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद इसका शासनादेश हो गया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों और महाविद्यालयों में अब नया शिक्षा सत्र भी शुरू हो जाएगा। इन विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्कृत विद्यालयों में छात्र ले सकते हैं ऑनलाइन एडमिशन
संस्कृत शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा फोन करके भी अगली क्लास में एडमिशन लिया जा सकता है।