{"_id":"68046b94e06ed759b2062da3","slug":"leopard-attacked-a-woman-in-chamoli-nail-kudaw-village-badly-injured-and-hospitalized-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Leopard Attack: चमोली में शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Attack: चमोली में शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 20 Apr 2025 09:16 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Apr 2025 09:16 AM IST
सार
Chamoli News: महिला सुबह शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार ने महिला पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है।
विज्ञापन
Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा, बताया मंदिर का महत्व
Trending Videos
ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं।