फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laws to know before enrolling your kids in central schools

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण से पहले जानें नियम, वरना आवेदन निरस्त हो जाएगा

Sun, 10 Mar 2019 10:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Laws to know before enrolling your kids in central schools
kv fri - फोटो : AmarUjala file photo

केंद्रीय विद्यालयों में शुक्रवार से शुरू हुई कक्षा एक की पंजीकरण प्रक्रिया के नियम जरूर जान लें। अगर जरा सी भी गलती हुई तो सीधे आवेदन निरस्त हो जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बृहस्पतिवार की देर शाम दाखिलों के पंजीकरण से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंजीकरण से जुड़ी अहम बातें इस प्रकार हैं : -

विज्ञापन


- पंजीकरण के लिए अपना सही मोबाइल नंबर फीड करें। आवेदन तभी पूर्ण होगा जबकि आप मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड को फीड कर देंगे।
- आवेदन करते वक्त स्कैन कर सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। ध्यान रहे कि प्रत्येक स्कैन कापी का साइज 256 केबी से अधिक न हो।
- अगर किसी वजह से आपने गलत डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिए हैं तो आवेदन की अंतिम तिथि से पहले दोबारा अपलोड कर दें।
- अगर आवेदन में गलत एंट्री भर दी है तो आपका आवेदन निरस्त हो जाएगा। इसके बाद आपके पास री-एप्लाई का आप्शन आएगा। इस हिसाब से अंतिम तिथि से पहले दोबारा एप्लाई जरूर कर लें।
विज्ञापन

- सिंगल गर्ल चाइल्ड वाले अभिभावकों को 100 रुपये के स्टांप पर शपथपत्र देना होगा। इसका फॉर्मेट वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- कक्षा एक के दाखिले के लिए आवेदक बच्चे की आयु पांच से सात वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उस बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2012 से एक अप्रैल 2014 के बीच होना चाहिए। जन्म न इसके पहले और न इसके बाद का होना चाहिए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कक्षा एक के पंजीकरण फॉर्म को भरने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। केविएस की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्णत: निशुल्क है।
- एक अभिभावक तीन केंद्रीय विद्यालयों के लिए आवेदन कर सकता है। इससे अधिक के लिए नहीं।
- अगर आवेदन परफॉर्मा के हिसाब से मिडिल नेम या लास्ट नेम नहीं है तो उसे खाली छोड़ दें।

 देहरादून की हेल्प डेस्क

आवेदन से संबंधित किसी परेशानी या जानकारी के लिए आप केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून में असिस्टेंट कमिश्नर नीता खुराना से 0135-2743192 नंबर पर बात कर सकते हैं या उन्हें ACNKKVSRODDR@GMAIL.COM पर ई-मेल कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि : 01 मार्च
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 19 मार्च
कक्षा एक की पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि : 26 मार्च
कक्षा एक की दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि :  09 अप्रैल 
कक्षा एक की तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि : 23 अप्रैल
कक्षा दो से ऊपर पंजीकरण शुरू होने की तिथि : 02 अप्रैल 
कक्षा दो से ऊपर पंजीकरण की अंतिम तिथि : 09 अप्रैल
कक्षा दो व इससे ऊपर की लिस्ट जारी होने की तिथि : 12 अप्रैल
कक्षा 11 के लिए पंजीकरण शुरू की तिथि : बोर्ड रिजल्ट के 20 दिन के भीतर
सभी कक्षाओं में दाखिलों की अंतिम तिथि : 01 जुलाई 

यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण : www.kvsonlineadmission.in

मोबाइल एप से ऐसे कराएं पंजीकरण
सबसे पहले www.kvsonlineadmission.in/apps/ पर क्लिक करें। इसके नीचे डाउनलोड एप लिखा होगा। इस पर क्लिक करने के बाद गूगल प्ले स्टोर में चले जाएंगे। यहां एप डाउनलोड कर लें। इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed