चमोली: पहाड़ी से भूस्खलन के दौरान मलबे की चपेट में आकर खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत
- घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली में नारायणबगड़-परखाल-चोपता मोटर मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर दो युवक खाई में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से निकालकर इन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
राजस्व उपनिरीक्षक नारायणबगड़ अरविंद कुंवर ने बताया कि नारायणबगड-परखाल-चोपता सड़क सुधारीकरण कार्य के चलते बंद की गई थी। सोमवार सुबह लोग इसके खुलने का इंतजार कर रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे के आसपास अचानक पहाड़ी टूटी और वहां मौजूद लोगों पर मलबा आ गिरा।
मलबे की चपेट में आकर दो युवक गहरी खाई में जा गिरे। मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवकों को गंभीर हालत में गहरी खाई से बाहर निकालकर सीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया। यहां मुकेश रावत (27) पुत्र अर्जुन सिंह रावत ग्राम-चोपता ने दम तोड़ दिया।
वाहनों की आवाजाही को शेड्यूल की मांग
गंभीर रूप से घायल नरेश लाल (44) पुत्र कमला लाल ग्राम-डुंग्री को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम केएस नेगी, थानाध्यक्ष डीएस पंवार, तथा नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मृतक तथा घायल के परिजनों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
वहीं, पंचखाली दसवां केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दरवान गुसाईं, भाजपा जिलामंत्री दलीप नेगी, जेष्ठ उपप्रमुख कुशलाशंद सती, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र बुटोला, मोहन सती ने एसडीएम से सड़क पर सुधारीकरण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए शेड्यूल बनाए जाने की मांग की।