फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kv fri got swachh campus award.

केवि एफआरआई को स्वच्छ परिसर का पुरस्कार, ये भी हुए पुरस्कृत

Fri, 16 Dec 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Dec 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
kv fri got swachh campus award.
केवि एफआरआई में सम्मान समारोह - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय एफआरआई को संभागीय स्वच्छ परिसर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा केवि हाथीबड़कला-2 और केवि उत्तरकाशी को संयुक्त रूप से स्वच्छ परिसर के लिए पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


संभागीय हरित परिसर पुरस्कार इस बार केवि ओएनजीसी को मिला। इसके अलावा विभिन्न केवि के 15 प्राचार्य व कर्मचारियों को स्वच्छ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


हाथीबड़कला स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन के केवि के प्राचार्य, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में कुल 27 पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारत के महासर्वेक्षक डा. स्वर्ण सुब्बाराव रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना का मंचन किया। जबकि विभिन्न केवि के छात्रों ने स्वागत गीत, नृत्य व संगठन गीत की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. सुब्बाराव ने कहा कि समाज में जीवन मूल्य को स्थापित करने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों के माध्यम से योग्य पीढ़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवसर पर केविएस के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त डा. एमएम स्वामी, पूर्व उपायुक्त नरेंद्र सिंह राणा, सहायक आयुक्त पीके टम्टा, नीता खुराना, डा. इंद्रजीत सिंह, रीता इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मंडलीय भारत स्काउट एवं गाइड योग्यता पदक
प्रथम : गाइड विजया जोशी, केवि आईआईपी प्रथम पाली, देहरादून
द्वितीय : स्काउट प्रशांत सिंह, केवि आईटीबीपी प्रथम पाली, देहरादून

संभागीय स्वच्छ परिसर पुरस्कार
प्रथम : केवि एफ आरआई ए देहरादून
द्वितीय : केवि हाथीबड़कला 2 और केवि उत्तरकाशी संयुक्त रूप से
तृतीय : केवि आईटीबीपी देहरादून और केवि एएफ एस सरसावा

संभागीय हरित परिसर पुरस्कार
प्रथम : केवि ओएनजीसी देहरादून
द्वितीय : केवि बीरपुर देहरादून
तृतीय : केवि कौसानी और केवि रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed