{"_id":"58882ca84f1c1bbd7ecf573c","slug":"kendriya-vidyalaya-can-open-in-2-5-acre","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 2.5 एकड़ में ही खुल जाएगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब 2.5 एकड़ में ही खुल जाएगा केंद्रीय विद्यालय
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) ने जमीन संबंधी नियमों में बदलाव किया है। इसके मुताबिक अब मेट्रो सिटीज में महज 2.5 एकड़ भूमि पर स्कूल खुल जाएगा तो वहीं छोटे शहरों में केवल पांच एकड़ जमीन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक मेट्रो सिटीज में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए कम से कम चार एकड़ और अधिकतम आठ एकड़ जमीन की जरूरत होती थी। इसे बदलकर अब कम से कम 2.5 एकड़ और अधिकतम 5 एकड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार, छोटे शहरों में अभी तक कम से कम 10 एकड़ और अधिकतम 15 एकड़ जमीन का नियम था। अब कम से कम 5 एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ पर भी नया केवि खुल जाएगा। अभी देहरादून में सभी केंद्रीय विद्यालय 12 से 15 एकड़ भूमि में बने हुए हैं।
विज्ञापन
एक स्कूल के बच्चे दूसरे में खेलेंगे
जमीनों की कमी के बीच केविएस ने बच्चों के लिए स्पोर्ट्स ग्राउंड का विकल्प भी निकाल दिया है। केविएस के मुताबिक जो केवि कम जमीन पर खुलेंगे, उनके छात्रों के खेलने की इंडोर गेम्स की व्यवस्था तो वहीं की जाएगी लेकिन आउटडोर गेम्स के लिए बड़े ग्राउंड वाले केंद्रीय विद्यालयों को चुना जाएगा।
खटीमा, चंपावत में नए केवि खुलेंगे
केंद्रीय विद्यालय संगठन के पास खटीमा और चंपावत में नए केवि खोलने के प्रस्ताव आ चुके हैं। केविएस उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने बताया कि चंपावत में बीएसएफ कैंपस में केवि खुलेगा। दोनों प्रस्तावों पर अमल शुरू हो गया है।