फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kendriya vidyalaya Admission Rules will be changed In this Session

केंद्रीय विद्यालयों में बदलेंगे दाखिलों के नियम, इस बार देरी से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Thu, 05 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 02:30 AM IST
सार

  • इस बार एक मार्च से शुरू नहीं हो पाई कक्षा एक की दाखिला प्रक्रिया
  • नियमों में बदलाव के बाद जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

विज्ञापन
Kendriya vidyalaya Admission Rules will be changed In this Session
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों की प्रक्रिया से जुड़े नियमों में परिवर्तन होने जा रहा है। लिहाजा, इस बार एक मार्च से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों की प्रक्रिया हर साल एक मार्च को शुरू हो जाती है।

विज्ञापन


इस साल शुरू नहीं हो पाई है। लगातार आ रही क्वैरी के चलते केंद्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) ने सूचना जारी की है। इसके तहत केविएस दाखिलों के नियमों में कुछ परिवर्तन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन परिवर्तनों की वजह से अभी तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। केविएस ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. ई प्रभाकर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक केविएस की गाइडलाइन में परिवर्तन के बाद जल्द ही दाखिलों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 10 से 15 मार्च के बीच दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सभी केवि के प्रिंसिपल को निर्देश दिए गए हैं कि वह अभिभावकों को इस बदलाव के बारे में सूचित कर दें।

ताकि वह परेशान न हों। जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के तहत सीटों का आवंटन किया जाएगा। तब तक अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह इसी हिसाब से अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed