केंद्रीय विद्यालयों में मुश्किल हुई दाखिले की दौड़, सात दिन में आए सात हजार से ज्यादा दावेदार
- केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा एक के दाखिले के लिए मारामारी का आलम
- सात अगस्त तक है ऑनलाइन आवेदन करने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों की दौड़ मुश्किल होती जा रही है। महज सात दिन में ही सात हजार से अधिक बच्चों के आवेदन आ चुके हैं। अभी सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका है। उधर, देहरादून शहर में भी करीब दो हजार आवेदन आ चुके हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 20 जुलाई से कक्षा एक के दाखिलों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। उत्तराखंड में करीब 3200 सीटों के लिए यह प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। केविएस उपायुक्त विनोद कुमार के मुताबिक सात दिन में करीब सात हजार आवेदन आ चुके हैं।
यानी फिलवक्त एक सीट पर दो से अधिक दावेदार हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अगस्त गई है। उम्मीद है कि अंतिम दिन तक एक सीट पर चार से पांच दावेदार हो जाएंगे।
लॉटरी से होंगे दाखिले
उन्होंने बताया कि सभी ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से कक्षा एक के दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए पूर्व में ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आएगा, उसकी जानकारी संबंधित स्कूल के साथ ही अभिभावकों तक भी पहुंच जाएगी।
11वीं के लिए भी मारामारी
शहर के प्राइवेट स्कूलों में 11वीं के दाखिले के लिए भी मारामारी का आलम है। निजी स्कूलों में 90 प्रतिशत से कम पर 11वीं में साइंस नहीं मिल रही है। केंद्रीय विद्यालयों में भी बाहरी छात्रों के लिए दाखिलों की राह मुश्किल है।
कई प्राइवेट स्कूलों ने 11वीं के विषयों के आधार पर क्राइटेरिया तय किया हुआ है। यानी 90 प्रतिशत या इससे ऊपर अंकों पर साइंस, 85 से 90 प्रतिशत अंकों पर कॉमर्स और इससे नीचे ह्यमैनिटीज। हालांकि इस साल छात्रों में ह्यमैनिटीज को लेकर भी काफी उत्साह नजर आ रहा है।