फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kendriya Vidyalaya Admission 2020: First selection and waiting list of KV to be released today

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन: आज जारी होगी केविएस की पहली सिलेक्शन और वेटिंग लिस्ट

Tue, 11 Aug 2020 10:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
kendriya Vidyalaya Admission 2020: First selection and waiting list of KV to be released today
- फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों की पहली सूची मंगलवार को जारी होगी। चयनित छात्रों की सूची के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। केविएस ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


केविएस देहरादून के उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में कक्षा एक की 3200 सीटों के लिए 11 हजार से अधिक बच्चों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर तीन-तीन दावेदार हैं। मंगलवार को ऑनलाइन लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


लिस्ट की जानकारी अभिभावकों को उनके ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। इसके अलावा अभिभावक अगर चाहेंगे तो वह संबंधित स्कूल में भी नोटिस बोर्ड पर अपने बच्चे का नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद चयनित छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए छात्रों व अभिभावकों को जरूरत पड़ने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संबंधित केवि में बुलाया जाएगा। बची हुई सीटों के लिए दूसरी सूची 24 अगस्त और तीसरी सूची 26 अगस्त को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed