फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   karnaprayag Accident Taxi fell into a ditch, one more injured died, death toll increased to two 12 injured

karnaprayag Accident: खाई में गिरी टैक्सी, एक और घायल ने तोड़ा दम, दो हुई मृतकों की संख्या, 12 घायल

Sat, 16 Mar 2024 12:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

शनिवार को एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
karnaprayag Accident Taxi fell into a ditch, one more injured died, death toll increased to two 12 injured
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों की टैक्सी शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि एक युवती समेत 13 ग्रामीण घायल हो गए थे। वहीं, इसमें से एक घायल दयाल सिंह ने शनिवार को एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। अन्य का उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नारायणबगड़ ब्लॉक के कफोली गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने ग्रामीण शुक्रवार सुबह नलगांव पिंडर नदी किनारे पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटते हुए नलगांव से एक किमी आगे कफोली की ओर टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


Roorkee: रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद और मारपीट, एक पक्ष ने युवक के सिर में मारी गोली, एम्स रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक
- रघुबीर सिंह, 59 वर्ष, कफोली (नारायणबगड़)
- दयाल सिंह, 65 वर्ष, कफोली

Trending Videos

घायल
- जयवीर सिंह, 58 वर्ष, कफोली
- दिनेश सिंह, 38 वर्ष, गंडीक
- मनवर सिंह, 56 वर्ष, कफोली
- कुलदीप सिंह, 45 वर्ष (चालक)
- सचिन, 28 वर्ष
- रघुबीर सिंह, 57 वर्ष
- प्रवीण सिंह, 30 वर्ष
- दिव्या सिंह, 28 वर्ष
- बलबीर, 39 वर्ष, गंडीक
- धर्मेंद्र सिंह, 35 वर्ष
- राजेंद्र सिंह, 50 वर्ष
- उमेद सिंह, 62 वर्ष

खाई से चलकर आए, सड़क पर हुई मौत
ग्रामीण जीएस खत्री ने बताया कि रघुवीर खाई से सही सलामत सड़क तक आए। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी वाहन से बाहर आने और सड़क तक चलने की बात कही। लेकिन, सड़क पर आते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed