फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath sinking Affected person ruckus after not get food in relief camp

Joshimath: खाना नहीं मिला तो देर रात परिवार के साथ सड़क पर आया पीड़ित, किया हंगामा

Sun, 08 Jan 2023 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jan 2023 11:13 PM IST
सार

रविवार को रात करीब 9:30 बजे रोहित परमार अपनी मां, पत्नी, दो बच्चों, भाई गोल्डी परमार, भाभी व उनके दो बच्चों के साथ नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Joshimath sinking Affected person ruckus after not get food in relief camp
खाना नहीं मिलने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू-धंसाव से सबसे ज्यादा प्रभावित मनोहर बाग के रोहित परमार के परिवार को प्रशासन ने जिस होटल में ठहराया था वहां रविवार रात खाना नहीं मिलने पर पूरा परिवार सड़क पर आ गया और हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची एसडीएम ने प्रभावित परिवार की दूसरे होटल में व्यवस्था की तो वे शांत हुए। 

विज्ञापन


Joshimath: असुरक्षित, सुरक्षित और बफर जोन में बटेंगे दरक रहे जोशीमठ के भवन...उसके बाद तय होगी रणनीति
विज्ञापन


रविवार को रात करीब 9:30 बजे रोहित परमार अपनी मां, पत्नी, दो बच्चों, भाई गोल्डी परमार, भाभी व उनके दो बच्चों के साथ नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंच गया। रोहित ने वहां से गुजर रहे प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को रोका और उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जिस लॉज में उन्हें ठहराया है वहां खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पूरा परिवार भूखा है। उन्होंने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बाद में मौके पर पहुंची जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को नगर के समीप ही एक होटल में ले गई और उन्हें वहां ठहरने व खाने की व्यवस्था की। इसके बाद पीड़ित परिवार शांत हुआ।

24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
भू धंसाव पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन की और से सीएमओ चमोली डा. राजीव शर्मा ने पीड़ितों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। अब टीम मेडिकल चेकप और दवा वितरण की हर संभव मदद कर रही है। जोशीमठ के सभी रिलीफ सेंटर में प्रभावित परिवारों के सदस्यों का मेडिकल चेकप सहित बीपी, शुगर, सहित दवाई वितरण की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed