फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath landslide: Geotechnical survey will be done at six places hard rock not found even after 45 meter dr

जोशीमठ भू धंसाव: छह जगह पर होगा जियो टेक्निकल सर्वे, 45 मीटर ड्रिल के बाद भी नहीं मिली हार्ड रॉक

Mon, 27 Nov 2023 08:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में बीते 13 नवंबर से फुगरो कंपनी सर्वे कर रही है। अभी कंपनी सुनील वार्ड के औली रोड में ड्रिलिंग का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Joshimath landslide: Geotechnical survey will be done at six places hard rock not found even after 45 meter dr
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर में भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में भार क्षमता का पता लगाने के लिए लोनिवि की ओर से नीदरलैंड की फुगरो कंपनी से जियो टेक्निकल ड्रिलिंग सर्वे कराया जा रहा है। औली रोड पर कंपनी ने 45 मीटर से अधिक तक ड्रिल कर लिया, लेकिन अभी तक उन्हें कठोर चट्टान (हार्ड रॉक) नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में बीते 13 नवंबर से फुगरो कंपनी सर्वे कर रही है। अभी कंपनी सुनील वार्ड के औली रोड में ड्रिलिंग का कार्य कर रही है। इसके अलावा सिंहधार वार्ड, मनोहर बाग वार्ड और मारवाड़ी सहित छह जगह पर यह सर्वे किया जाना है। सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट लोनिवि के माध्यम से शासन को भेजी लाएगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर जोशीमठ के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


41 जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद: अब सुरंग में मोर्चे पर उतरेगी रैट माइनर्स, जानें क्यों खास है यह टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया, जब तक हार्ड रॉक नहीं मिलती ड्रिल कार्य जारी रहेगा। हार्ड रॉक नहीं मिलने पर 80 मीटर तक ड्रिल किया जाएगा। सुनील वार्ड में रविवार तक 45 मीटर तक ड्रिल पूरी हो चुकी है। हार्ड रॉक मिलने के बाद पांच मीटर और ड्रिल होगी, जिसके सैंपल लिए जाएंगे। हार्ड रॉक नहीं मिलने पर 80 मीटर तक खुदाई के बाद ही सैंपल एकत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed