फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Sinking: CM Dhami to Work on War-Footing in Uttarakhand’s Joshimath Town News in Hindi

Joshimath Is Sinking: अलग-अलग जोन में बंटेगा नगर, मुख्यमंत्री धामी बोले युद्धस्तर पर होंगे काम शुरू

Sun, 08 Jan 2023 10:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Jan 2023 10:43 AM IST
सार

ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि देहरादून में विभागों के साथ कार्ययोजना बनेगी। हर विभाग का नोडल अफसर बनेगा। बोले कि अलग-अलग जोन में नगर बंटेगा। लोगों की जान-माल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
Joshimath Sinking: CM Dhami to Work on War-Footing in Uttarakhand’s Joshimath Town News in Hindi
प्रभावितों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू धंसाव के जमीनी हालत का जायजा लेने जोशीमठ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों को राहत और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम करेगी। देहरादून में अलग-अलग विभागों की बैठक में कार्ययोजना तैयार होगी, जिसके लिए हर विभाग का एक नोडल अफसर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में ये बातें कहीं। पेश है बातचीत प्रमुख अंश:-

विज्ञापन


सवाल: भू धंसाव की स्थिति है, लोग डरे हुए हैं, राहत के लिए क्या लेकर आए हैं?
जवाब: जो लोग डेंजर जोन में हैं, उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। सबकी जान माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 

सवाल: सरकार राहत के लिए किस प्रकार से काम कर रही है?
जवाब: हम दो प्रकार से काम कर रहे हैं। तात्कालिक तौर पर लोगों की जान माल की सुरक्षा हो। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। भीषण सर्दी का समय है, जरूरत की चीजें उन्हें प्राप्त हों। दीर्घकालिक ड्रेनेज प्लान पर तत्काल काम शुरू हो। औपचारिकताओं में न जाया जाए।

विज्ञापन

सवाल: पहले भी रिपोर्ट आई कि ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने की जरूरत है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया, क्यों?
जवाब: कल मैंने समीक्षा की है। मैंने निर्देश दिए कि किसी भी विभागीय औपचारिकता में जाए बगैर सीधे मेरी मंजूरी लेकर जल्दी से जल्दी काम शुरू करें। लंबी प्रक्रिया में हम नहीं जाएंगे। जो भी काम यहां होने हैं, चाहे ड्रेनेज का या सीवरेज का काम मानसून से पहले हो जाना चाहिए।



सवाल: अभी सरकार डेंजर जोन से परिवार का अस्थाई पुनर्वास कर रही है। लेकिन सवाल स्थायी पुनर्वास का है, वो कहां होगा?
जवाब: इस बारे में हमने पूरी तरह से विचार किया है। भविष्य में स्थायी पुनर्वास की स्थिति बनेगी तो उसके लिए दो स्थानों को तय किया है। गौचर और पीपलकोटी के पास दो स्थानों पर पुनर्वास प्रस्ताव पर भी हम काम कर रहे हैं।

सवाल: आप देख ही रहे हैं यहां के हालात बेहत नाजुक हो चुके हैं, आपको नहीं लगता कि यहां युद्धस्तर पर काम करने की जरूरत है? उसके लिए क्या प्लानिंग है?
जवाब: मैं हालात का जायजा ले रहा हूं। देहरादून जाकर सभी पहलुओं पर चर्चा करूंगा। अलग-अलग विभागों के नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। सभी पहलुओं पर  कल भी हमने चर्चा की है। निश्चिततौर पर युद्धस्तर पर काम होगा। नगर और घरों को जोनों व सेक्टरों में बांटकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: जेपी कॉलोनी में फूटे अज्ञात झरने में छुपा है जोशीमठ के धंसने का रहस्य, हैरान कर देगा ये सच

सवाल: कल आपने वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की, क्या वजह निकल कर आई जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव की?
जवाब: अभी वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे है। जल्द कारणों का भी पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed