{"_id":"5f58fa228ebc3e44637ce80d","slug":"jee-mains-exam-2020-answer-key-released-result-will-declare-11th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jee Mains exam 2020: आंसर की जारी, 11 सितंबर को आएगा रिजल्ट...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Jee Mains exam 2020: आंसर की जारी, 11 सितंबर को आएगा रिजल्ट...
Wed, 09 Sep 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:24 PM IST
सार
- इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा का देशभर में हुआ था एक से छह सितंबर के बीच आयोजन
- अभ्यर्थी 10 सितंबर को सुबह दस बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की आंसर की जारी हो गई है। यह परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा की आंसर की से मिलान करने के बाद उम्मीदवार अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आंसर-की के साथ परीक्षा के क्वेश्चयन पेपर्स भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड एप्लीकेशन नंबर व जन्मतिथि के जरिये आंसर-की और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रोविजनल आंसर-की है। दस सितंबर सुबह दस बजे तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह भी ध्यान रहे कि आंसर-की दस सितंबर सुबह दस बजे तक ही देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
हर सवाल की आपत्ति पर 200 रुपये शुल्क
अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर किसी छात्र को आपत्ति है तो प्रति सवाल उसे 200 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान दस सितंबर शाम पांच बजे तक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिये किया जा सकता है।
विज्ञापन
अगर आपत्ति सही भी निकलती है तो भी फीस रिफंड नहीं की जाएगी। जेईई मेन का रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा विशेषज्ञ एवं अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है कि जो छात्र जेईई मेन से एडवांस के लिए क्वालिफाई करेंगे, वह 12 सितंबर से जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे।