JEE Main1 Result 2019: परीक्षा के परिणाम जारी, पल्लव सेमवाल ने 99.95 % के साथ किया उत्तराखंड टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन 2019 पेपर 1 का परिणाम 19 जनवरी को ऑनलाइन मोड के रूप में घोषित कर दिया है। पल्लव सेमवाल ने 99.95 फीसदी अंकों के साथ उत्तराखंड में टॉप किया है। आपको बता दें कि जेईई मेन 2019 का पेपर- II परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
प्रतापनगर के जाखणी निवासी ने जेई मेन में किया टॉप
नई टिहरी में बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर ब्लाक के जाखणी गांव निवासी पल्लव सेमवाल ने कड़ी मेहनत के दम पर दूसरे प्रयास में इंजीनियरिंग की जेई मेन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) 2019 उत्तीर्ण कर राज्य में प्रथम रैंकिंग हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पल्लव को मिली इस शानदार कामयाबी पर पजिरनों से लेकर टिहरी जिले के लोग खासे उत्साहित है।
प्रतापनगर के ओण पट्टी के जाखणी गांव निवासी 18 वर्षीय पल्लव सेमवाल ने नौ से 12 जनवरी 2019 को संपन्न हुई इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेई मेन में दी थी। जिसका शनिवार को परिणाम घोषित हो गया है। पल्लव सेमवाल ने 99.95 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तराखंड में टॉप किया है। पल्लव ने 2018 में भी जेई मेन की परीक्षा दी थी। लेकिन वह टॉप में जगह नही बना पाया था। बावजूद इस बार पल्लव ने कडी मेहनत कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश में टिहरी जिले का नाम रोशन किया है।
क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर
पल्लव ने 2018 में दून इंटर नेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट 95 फीसदी अंकों के साथ और 2016 में जिंदल विद्या मंदिर शोल्टू किन्नौर हिमांचल से 97.43 फीसदी अंकों से हाईस्कूल उत्तीर्ण की थी। हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर स्थान हासिल करने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री पल्लव को सम्मानित भी कर चुके हैं।
पल्लव के पिता पीपी सेमवाल जेएस डब्ल्यू इनर्जी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट किन्नौर में आईटी मैनेजर है। जबकि माता मधु सेमवाल गृहणी है। वर्तमान में वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में कोचिंग कर रहा है। वह प्रत्येक दिन तीन से चार घंटे पढ़ाई करते हैं। बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के इस होनहार युवक ने इंजीनियरिंग की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में टॉप कर गौरव बढ़ाया है। जिससे परिजनों से लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। जेई मेन में उत्तीर्ण के बाद पल्लव को रैंकिंग के आधार पर एनआईटी, आईआईआईटी आदि संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
स्कोर कार्ड
फिजिक्स : 99.97 परसेंटाइल
केमिस्ट्री : 99.77 परसेंटाइल
मैथ्स : 99.89 परसेंटाइल
राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन का आयोजन 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न पाली में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में किया गया था। अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...