फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jee main result 2019 Prateek Tibrewal become Uttarakhand topper 

JEE Main Result 2019: प्रतीक टिबरेवाल बने उत्तराखंड के टॉपर

Mon, 29 Apr 2019 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jee main result 2019 Prateek Tibrewal become Uttarakhand topper 
प्रतीक टिबरेवाल - फोटो : अमर उजाला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के जेईई मेन-2 रिजल्ट में प्रतीक टिबरेवाल उत्तराखंड के टॉपर रहे। सोमवार की देर शाम नतीजे जारी किए गए, लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से छात्रों को रिजल्ट देखने में काफी परेशानी हुई। प्रतीक देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के छात्र हैं। 

विज्ञापन


एनटीए ने अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में जेईई मेन-2 का आयोजन किया था। जबकि इसका पहला एडिशन जनवरी में आयोजित किया गया था। जिन छात्रों ने दोनों ही परीक्षा दी है उनका बेस्ट स्कोर यानी बेस्ट ऑफ टू लिया गया है। जेईई मेन से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए इस साल 2.45 लाख अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन मई से शुरू होगी।

विज्ञापन

यह रही कटऑफ

सामान्य : 89.7548849 परसेंटाइल
ईडब्ल्यूएस : 78.2174869 परसेंटाइल
ओबीसी : 74.3166557 परसेंटाइल
एससी : 54.0128155 परसेंटाइल
एसटी : 44.3345172 परसेंटाइल
दिव्यांग : 0.1137173 परसेंटाइल 

इस तरह देखें परिणाम

-jeemain.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
-JEE Main Result 2019 पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें। 
-आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed